Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When the teacher was cheated, the gang was exposed

Fatehabad News: अध्यापक के साथ की ठगी तो खुलासा हुआ गिरोह का

Tue, 08 Jul 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 08 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
When the teacher was cheated, the gang was exposed
साइबर ठगी के मामले में पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षकस्त्रोत
फतेहाबाद। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को दिल्ली के सुभाष पार्क से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अध्यापक से 10 हजार रुपये ठगी की थी। जिसकी जांच के दौरान आरोपी पकड़ में आए।
विज्ञापन

एसपी ने मंगलवार को खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने टेगौर गार्डन के विशाल एन्क्लेव निवासी साहिल व मानव, चाणक्य प्लेस, जनकपुरी निवासी बालकिशन और यश कुमार निवासी जेजे कॉलोनी, अशोक मार्केट, उत्तम नगर को सोमवार को गिरफ्तार कर उनके पास से चेकबुक, डेबिट कार्ड व अन्य सामान बरामद किया है। साहिल और मानव दोनों सगे भाई हैं। आरोपी सुभाष पार्क में किराये के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से 168 डेबिट कार्ड, 68 सिम कार्ड, 50 चेकबुक, 46 पासबुक, 15 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 13 मुहर और 2 बिल बुक बरामद की हैं। ये सभी सामग्री फर्जी खातों और लेन-देन के संचालन के लिए प्रयोग की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में अब तक हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि वे 100 से ज्यादा ठगी की वारदात अंजाम दे चुके हैं। पुलिस मोबाइल नंबरों के आधार पर भी जांच करने में जुटी है कि ठगी की कौन-कौन सी वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
-
आरोपी बालकिशन के खाते में तीन दिन में आए 40 लाख रुपये
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बालकिशन के बैंक खाते में सिर्फ तीन दिन में ही 40 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर हुई है। पुलिस को शक है कि यह रकम ठगी की हो सकती है। टीम अब अन्य आरोपियों के खातों की भी जांच कर रही है ताकि इनके नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।
--
खरीदते थे पांच हजार में बैंक खाता
पुलिस ने चार आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड और पासबुक बरामद की हैं। इनमें कई बैंक खाते आरोपियों के हैं। इसके अलावा अधिकतर बैंक खाते किसी और के हैं। ये बैंक खाते पांच हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक में खरीदे गए हैं। ठगी की राशि इन खातों में ट्रांसफर करवाते थे। पकड़े गए आरोपियों में एक ऐसा है जिसने पांच हजार रुपये में बैंक खाता बेचा था। ठगी की राशि उसी के खाते में ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने पहले उस आरोपी को पकड़ा और फिर पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों को पकड़ा है।
-
शिक्षक से हुई ठगी मामले की जांच में पकड़े गए आरोपी
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी राजीव कुमार निवासी सुभाष नगर, खेमाखाती रोड, फतेहाबाद से हुई 10,000 की ऑनलाइन ठगी की जांच के दौरान हुई। शिकायतकर्ता एक अध्यापक हैं। अध्यापक को व्हाट्स एप कॉल से संपर्क कर फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया गया। झांसे में आने पर अध्यापक ने पेटीएम से दो किस्तों में बताए गए खाते में राशि ट्रांसफर की थी। अध्यापक को न तो कोई लाभ मिला और न ही उनकी राशि लौटाई गई।
-
ऑनलाइन गेमिंग में फंसाते
टीम ने बैंक लेन-देन के विवरण और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी सोशल मीडिया, मोबाइल एप और वेबसाइट्स के जरिए आमजन को फंसाकर ठगी करते थे। आरोपी मुख्य तौर पर ऑनलाइन गेमिंग में फंसाते थे। मोटा मुनाफा देने का लालच देकर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते थे और फिर आईडी जारी करते थे। इसके बाद फीस के नाम पर रुपये ऐंठ लेते थे। अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल का पता लगाया जा रहा है जिनका इस्तेमाल ठगी में करते थे।

-
आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अंजान कॉल, वेबसाइट या लिंक से प्राप्त निवेश प्रस्तावों पर बिना जांच-परख के विश्वास न करें। कोई भी वित्तीय जानकारी साझा करने से पहले पूरी सावधानी बरतें। यदि किसी को साइबर ठगी से संबंधित संदेह हो, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या निकटतम साइबर थाना फतेहाबाद में सूचना दें।
- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed