{"_id":"687e81218b2f96e8350301e2","slug":"when-the-police-removed-it-the-illegal-kiosk-was-set-up-again-the-city-council-confiscated-the-goods-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-137298-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिस ने हटवाया तो फिर लगाया अवैध खोखा, नगर परिषद ने जब्त किया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिस ने हटवाया तो फिर लगाया अवैध खोखा, नगर परिषद ने जब्त किया सामान
Mon, 21 Jul 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
सिरसा रोड पर ग्रीन बेल्ट पर कब्जे को हटवाते नगर परिषद के अधिकारी। संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन ने रतिया मोड़ पर स्थित एमएम कॉलेज के सामने हरित पट्टी में अवैध रूप से किए गए कब्जे को सोमवार को खाली करवाया। नगर परिषद टीम ने वहां रखे सामान को पहले जब्त कर लिया, पर बाद में चेतावनी देकर लौटा दिया।
पुलिस ने शनिवार को ग्रीन बेल्ट में बने चाय के खोखे में नशे के लिए सिरिंज और रैपर देने के आरोप में हटवाया था और चेतावनी दी थी लेकिन उक्त शख्स ने बाद में फिर से वहां पर खोखा रख लिया गया। महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह ने इस बारे में नगर परिषद प्रशासन को शिकायत दी।
सोमवार दोपहर को एमई नरेंद्र पंवार, सीएसआई सतपाल सैनी, एसआई महेश के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और अवैध कब्जे को हटवाया। ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह ने आरोप लगाया था कि युवक यहां से रोजाना नशीला पदार्थ लेते हैं। युवकों को खोखे से सिरिंज और रैपर उपलब्ध करवाए जा रहे थे।
विज्ञापन
कॉलेज के पास ही हरित पट्टी में ही बैठकर युवक नशा करते हैं। इस बारे में खोखा संचालक को चेतावनी भी दी गई थी लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। इसके चलते मामले में पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस भी इस अवैध खोखे को हटवाने के लिए मार्च माह में नगर परिषद प्रशासन को पत्र लिख चुका था।