फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When the mace weighing 1001 kg arrived, there were cheers for Lord Bajrang Bali

Fatehabad News: 1001 किलो वजनी गदा पहुंची तो भगवान बजरंग बली के लगे जयकारे

Fri, 05 Jun 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 05 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
When the mace weighing 1001 kg arrived, there were cheers for Lord Bajrang Bali
कुलां में पहुंची गदा का स्वागत करते हुए ग्रामीण स्त्रोत आयोजक
कुलां। कंचन सेवा संस्थान उदयपुर की ओर से तैयार की गई भगवान बजरंग बली की 21 फुट लंबी और 1001 किलो वजनी अष्टधातु निर्मित दिव्य गदा का गांव कुलां में पहुंचने पर स्वागत किया गया। गदा वर्ष 2023 में 4 नवंबर को उदयपुर स्थित हनुमान मंदिर से राष्ट्र कल्याण और धर्म जागरण के उद्देश्य से यात्रा पर निकली है।
विज्ञापन




इस आध्यात्मिक यात्रा का नेतृत्व कंचन सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. छैल बिहारी शर्मा कर रहे हैं। वह पिछले करीब 31 महीनों से इस गदा के साथ गांवों, शहरों, मंदिरों में जाकर श्रद्धालुओं को दर्शन करवा रहे हैं और सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों भक्ति, सेवा, त्याग और राष्ट्र प्रेम का संदेश दे रहे हैं। गांव कुलां में भूना रोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर में गदा के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जयकारों के साथ स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण जयश्री राम और जय बजरंग बली के जयकारे लगे। इस मौके बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बालाजी की गदा की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


----------







बारह वर्षों तक चलेगी यात्रा



संस्थान के अध्यक्ष डॉ. छैल बिहारी शर्मा ने बताया कि यह यात्रा लगभग 12 वर्षों तक देशभर व चार धाम की यात्रा कर हनुमत धाम उदयपुर वापस पहुंचेगी। जिसमें से अभी लगभग साढ़े नौ वर्ष का समय शेष है। उन्होंने बताया कि अष्ट धातु से बनी इस भगवान हनुमान की गदा को घुमाने का उद्देश्य सनातन हिंदू धर्म के श्रद्धालुओं के डेटा भी एकत्रित किए जा रहे हैं ताकि स्थापना के समय उन्हें सूचित किया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed