फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When the grandmother stopped the girl from using the mobile, she got angry and reached Hisar

Fatehabad News: दादी ने मोबाइल चलाने से रोका तो बच्ची नाराज होकर हिसार पहुंची

Sun, 14 Dec 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 14 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
When the grandmother stopped the girl from using the mobile, she got angry and reached Hisar
फतेहाबाद। शहर के एक क्षेत्र निवासी 13 साल की बच्ची परिवार से नाराज होकर हिसार पहुंच गई। वहीं जब बच्ची के गुम होने का पता परिवार को चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची को हिसार के बस स्टैंड से बरामद कर परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रविवार को बच्ची को उसकी दादी ने मोबाइल फोन चलाने से रोका था, इससे नाराज होकर बच्ची साइकिल लेकर घर से निकल गई और बस स्टैंड पहुंच गई। यहां से वह बस में सवार होकर हिसार पहुंच गई। वहीं जब परिजनों ने बच्ची के गुम होने की शिकायत दी तो थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने तुरंत एक्शन ले टीम का गठन किया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने संभावित स्थानों पर तुरंत तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रियता एवं सजगता के चलते मात्र एक घंटे के अंदर ही नाबालिग बच्ची को सुरक्षित रूप से ढूंढ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत ने त्वरित, संवेदनशील एवं सराहनीय कार्रवाई के लिए थाना शहर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस आमजन, विशेषकर बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की किसी भी सूचना पर तत्परता से कार्रवाई जारी रहेगी।
एक बच्ची पहले भी शहर से लापता हो चुकी है। पुलिस ने उस समय पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए बच्ची को कुछ ही समय में सकुशल बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed