फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When pharmaceutical agencies raised their hands, only Rs 60 lakh was approved to repay the loan of Rs 1.5 crore.

Fatehabad News: दवा एजेंसियों ने हाथ खड़े किए तो डेढ़ करोड़ उधारी चुकाने के लिए मिली सिर्फ 60 लाख की मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
When pharmaceutical agencies raised their hands, only Rs 60 lakh was approved to repay the loan of Rs 1.5 crore.
फतेहाबाद। सरकारी अस्पतालों में दवाइयों और लैब के सामान को लेकर टोटा चल रहा है। नागरिक अस्पताल में ब्लड सैंपल लेने के लिए सिरिंज खत्म हो चुकी है तो खांसी की दवाई डेढ़ माह से नहीं है। दवाइयों की सप्लाई देने से दवा एजेंसियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। डेढ़ करोड़ रुपये उधारी बकाया होने के चलते एजेंसियां दवाइयों की सप्लाई नहीं दे रही हैं। एजेंसियों के इन्कार करने के बाद स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने डेढ़ करोड़ की उधारी चुकाने के लिए सिर्फ 60 लाख रुपये की मंजूरी दी है।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक बजट सिविल सर्जन कार्यालय के पास नही पहुंचा है। मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत विभाग इमरजेंसी दवाइयों की खरीद करने के लिए बजट जारी करता है। वेयर हाउस हिसार से दवाइयों की सप्लाई न होने के चलते सिविल सर्जन कार्यालय को दवाइयां खरीदनी पड़ रही है। हालात ये है कि दवाइयों की खरीद करने से डेढ़ करोड़ रुपये का कर्जदार हो गया है। पिछले साल अगस्त माह में 40 लाख रुपये बजट मिला था। इसे फतेहाबाद, रतिया, टोहाना व अन्य सीएचसी को अलॉट किया गया था।
विज्ञापन



उधारी की सिरिंज से लिए गए ब्लड सैंपल
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ब्लड सैंपल लेने के लिए मंगलवार को भी सिरिंज की सप्लाई नहीं पहुंची। इसके चलते ब्लड कलेक्शन सेंटर में अलग-अलग जगहों से सिरिंज उधारी लेकर काम चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्बन हेल्थ सेंटरों से उधार मांगी जाएगी कफ सिरप
वेयर हाउस ने अर्बन हेल्थ सेंटरों को करीब ढाई हजार कफ सिरप जारी की है। अधिकारियों की माने तो वेयर हाउस की तरफ से नागरिक अस्पताल और सीएचसी का अलग-अलग कोटा तय कर रखा है। इसके अलावा अर्बन हेल्थ सेंटरों का अलग कोटा है। वेयर हाउस से अर्बन हेल्थ सेंटरों को 2500 कफ सिरप जारी हुए हैं। इन सेंटरों से लागत अनुसार उधारी पर लेकर नागरिक अस्पताल फतेहाबाद को दी जाएगी।

किसी को कम मिलीं दवाएं तो कोई खाली हाथ लौटा
- मैं नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में एलर्जी की दवा लेने आया था। जिसकी डॉक्टर ने पांच प्रकार की दवाइयां लिखी थी और मुझे केवल दो ही दवाइयां मिली हैं। - जोगिंद्र सिंह निवासी फतेहाबाद।
- मैं शुगर के रोग से परेशान हूं। जिसके कारण मेरा पैर सुन हो जाते है। इसकी दवा लेने मैं अस्पताल में आया था। मुझे 6 में से केवल चार ही दवाइयां मिल पाई हैं। - रामचंद्र, निवासी फतेहाबाद।

- मैं सांस के रोग से परेशान हूं। डॉक्टर ने इनहेलर लिखा था लेकिन अस्पताल में मुझे नहीं मिल सका है।- नेतराम निवासी फतेहाबाद
- मैं आंखों की दवा लेने के लिए अस्पताल आया था। जिसके लिए डॉक्टर ने कुल तीन प्रकार दवाइयां लिखी थी जिसमें से मुझे केवल एक ही मिल सकी है। - सुखविंद्र सिंह, निवासी सिरसा।

- चर्म रोग की दवा लेने के लिए अस्पताल में आया था। डॉक्टर ने चार दवाइयां लिखी थी जिसमें से मुझे एक भी दवाई नहीं मिली है। - भारत निवासी बीघड़
----------------------------------------
दवाइयों को लेकर बजट की मंजूरी मिल गई है। बजट आते ही दवा एजेंसियों को भुगतान कर दिया जाएगा। एजेंसियों से दवाइयों की खरीद करने का प्रयास जारी है, अस्पतालों में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दिया जाएगी।
-डॉ. संगीता कार्यकारी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed