फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When people objected to the lack of greenery, we started Green Mission

Fatehabad News: हरियाली न होने पर लोगों ने टोका तो शुरू किया ग्रीन मिशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
When people objected to the lack of greenery, we started Green Mission
फतेहाबाद में ग्रीन मिशन के तहत लगाए गए पौधों की संभाल करते हुए सदस्य
फतेहाबाद। पर्यावरण संरक्षण के लिए फतेहाबाद के श्याम विहार निवासी महेंद्र धारनियां एडवोकेट मिसाल बने हैं। महेंद्र एडवोकेट ने ढाई साल पहले पांच लोगों को साथ लेकर ग्रीन मिशन शुरू किया था। इन ढाई सालों में महेंद्र धारनियां के प्रयास को देखकर दूसरे लोग भी जागरूक हुए और अब 100 लोग साथ जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन


महेंद्र धारनियां के साथ जुड़े लोग पौधे लगाने के बाद उसे भूल नहीं रहे बल्कि खुद संभाल भी कर रहे हैं। धारनियां कहते हैं कि उन्हें करीब ढाई साल पहले दूसरे जिले से आने वाले साथी लोगों ने टोका कि यहां तो हरियाली नहीं है और क्षेत्र विरान हो रहा है। ये बात उनके दिमाग में बैठ गई और उन्होंने शहर में खाली जगहों पर पौधे लगाने शुरू किए। धारनियां कहना है कि करीब 400 पौधे लगा चुके हैं और उसमें 325 पौधे जीवित भी हैं और वृद्धि भी रहे हैं।
विज्ञापन


तारबंदी करके पशुओं से बचा रहे :

महेंद्र धारनियां का कहना है कि उनके साथ अलग-अलग क्षेत्र से लोग जुड़े हैं। इसमें सुखवंत सिंह संधू, डॉ. मनजीत, इंजीनियर अमन कुमार, सतीश दहिया, राम प्रसाद, एडवोकेट शमी कुमार, संदीप श्योरान, जितेंद्र भदोरिया, केदार जांगड़ा आदि जुड़े हैं। उक्त लोग रोजाना सुबह अपने क्षेत्र में लगाए गए पौधों की देखभाल करते हैं। पौधों को पशुओं से बचाने के लिए तारबंदी की गई है। इसके अलावा वन विभाग के सहयोग से ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर भी कर रहे पौध तैयार :

ग्रीन मिशन से जुड़े सदस्य अपने घर पर भी पौध तैयार कर रहे हैं। धारनियां का कहना है कि जिन सदस्यों के घर पर जगह है। वह खुद पौध तैयार करते हैं और जब मानसून का सीजन होता है उन पौध को पौधरोपण में इस्तेमाल किया जाता है।




वर्जन :
फोरलेन बनने और धान क्षेत्र होने के कारण यहां पर हरियाली क्षेत्र कम हुआ है। जब दूसरे जिलों में जाते है तो वहां पर हरियाली मिलती है। कई बार उन्हें साथी लोग भी टोक चुके थे, इसलिए उन्होंने ग्रीन मिशन शुरू किया। इसके तहत मिनी बाइपास, सेक्टर में बिजली घर परिसर, हुडा सेक्टर, श्याम विहार आदि क्षेत्र में पौधरोपण कर रहे हैं।

- महेंद्र धारनियां एडवोकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article