{"_id":"68013968e12c50fdcf094658","slug":"when-no-one-listened-to-him-he-made-a-20-feet-long-list-of-complaints-and-sat-on-a-dharna-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-132381-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नहीं की सुनवाई तो बनाई शिकायतों की 20 फुट लंबी लड़ी और बैठ गया धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नहीं की सुनवाई तो बनाई शिकायतों की 20 फुट लंबी लड़ी और बैठ गया धरने पर
Thu, 17 Apr 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 17 Apr 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
शिकायत का समाधान न होने पर विरोध में लघु सचिवालय में धरने पर बैठा विकास उतरेजा। संवाद
फतेहाबाद। लघु सचिवालय में लगने वाले शिविर में सुनवाई न होने के चलते शहर के जवाहर चौक निवासी विकास उतरेजा ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। विकास ने अपनी शिकायतों की फेहरिस्त एक रस्सी पर चिपका उसकी लड़ी बनाकर लघु सचिवालय में बैठ गया।
विकास जब करीब 20 फुट लंबी अपनी शिकायतों की लड़ी को लघु सचिवालय के पेड़ से बांधकर धूप में सांकेतिक धरने पर बैठा तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। करीब आधे घंटे बाद शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने विकास को धरने से उठाया और उसे राजस्व विभाग के अधिकारी के पास लेकर गए। जहां पर कानूनगो हरी सिंह ने विकास को आश्वासन दिया कि जिला राजस्व अधिकारी वीरवार को मीटिंग में गए हैं। शुक्रवार को वह वापस आएंगे और उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इसके बाद विकास ने धरना समाप्त कर दिया।
विकास का कहना है कि प्रॉपर्टी को लेकर उसका अपने चाचा से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है लेकिन इसी बीच पटवारी ने उसके प्लॉट का गलत इंतकाल दर्ज कर दिया। इस बारे में वह समाधान शिविर में 14 से अधिक शिकायत दे चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। जिला राजस्व अधिकारी और तहसीलदार कोई सुनवाई नहीं कर रहे। वीरवार को भी वह समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचा था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। विकास ने आरोप लगाया कि वह जिला उपायुक्त से मिलने के लिए भी लगातार चक्कर काट रहा है लेकिन उनसे भी उसकी भेंट नहीं हो पाई।
विज्ञापन
-
विकास का मामला राजस्व अधिकारी के पास पिछले तीन महीने से लंबित है, जल्दी ही उसका समाधान कर दिया जाएगा। वीरवार को राजस्व अधिकारी करनाल मीटिंग में गए हुए हैं, उनके कार्यालय में आने के बाद उन्हें इस मामले की जानकारी दी जाएगी।
-हरि सिंह, कानूनगो, राजस्व विभाग।