फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When DMC came out in the field, the vehicles arrived an hour before in the morning to collect garbage from the houses.

Fatehabad News: डीएमसी निकले फील्ड में तो सुबह एक घंटा पहले ही घरों से कचरा उठाने पहुंच गईं गाड़ियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
When DMC came out in the field, the vehicles arrived an hour before in the morning to collect garbage from the houses.
फतेहाबाद  में खुद की मौजूदगी में ग्रीन बेल्ट की सफाई करवाते हुए डीएमसी
फतेहाबाद। शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था और समय पर कचरे का उठान न होने को लेकर जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने नगर परिषद टीम को साथ लेकर औचक निरीक्षण किया। डीएमसी सुबह 7 बजे ही फील्ड में निकले तो इसकी सूचना डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली एजेंसी को लग गई। सुबह 8 बजे के बाद कचरे का उठान के लिए जाने वाली गाड़ियां 7 बजे ही डोर-टू-डोर पहुंच गईं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएमसी ने नगर परिषद अधिकारियों को सड़क पर बने कचरा संग्रह स्थलों को हटाने के निर्देश दिए और कहा कि वह दोबारा निरीक्षण करेंगे। डीएमसी ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी से जेसीबी न चलाने को लेकर जवाब-तलब किया। ईओ ने कहा कि चालक नहीं है और व्यवस्था की जा रही है। जिला नगर आयुक्त ने सफाई दरोगा और कर्मचारियों की हाजिरी भी जांची। निरीक्षण को लेकर कर्मचारियों में खलबली रही। डीएमसी ने मॉडल टाउन के ग्रीन बेल्ट, पार्कों का भी निरीक्षण किया। मॉडल टाउन में बीएसएनएल एक्सचेंज के सामने बनी ग्रीन बेल्ट में गंदगी मिली। डीएमसी ने ईओ को कहा कि जल्द से जल्द कर्मचारी लगाकर सफाई करवाएं और घास कटवाई जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज कुमार सौरभ, सफाई निरीक्षक महेश कुमार, राहुल मौजूद रहे।

थाना रोड पर बने शौचालय में मिली गंदगी
जिला नगर आयुक्त ने थाना रोड पर बने शौचालयों की भी सफाई जांची लेकिन यहां पर गंदगी मिली। ईओ को डीएमसी ने कहा कि एजेंसी को निर्देश दें कि समय पर सफाई करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले रद्द हो चुके हैं पार्कों के ठेके
नगर परिषद द्वारा पार्कों को गोद दिया गया था लेकिन स्थानीय संस्थाओं के विरोध के चलते ठेके को रद्द कर दिया गया है। मॉडल टाउन और हुडा सेक्टर में सबसे ज्यादा पार्क हैं और यहां की सफाई का जिम्मा बाहर की संस्थाओं को दिया गया था।

कोट
शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया गया है। जो कमियां मिली है उन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए है। निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। लोगों से भी अपील है कि सफाई अभियान में सहयोग करें।
-संजय बिश्नोई, जिला नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed