फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When complaint reached CM about vandalism of truck, police registered FIR

Fatehabad News: ट्रक को खुर्दबुर्द करने की सीएम के पास पहुंची शिकायत तो पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
When complaint reached CM about vandalism of truck, police registered FIR
फतेहाबाद। ट्रक को खुर्द-बुर्द करने के आरोप को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय के पास शिकायत पहुंची तो सदर पुलिस ने पंजाब निवासी दो आरोपियों पर धोखाधड़ी और गबन करने पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस पर भी कार्रवाई करने के आरोप लगाए थे। मामले में सदर पुलिस ने अब गांव अयाल्की निवासी महेंद्र सिंह की शिकायत पर जिला मानसा के गांव गादड़पती निवासी जसवंत सिंह उर्फ कालू और जिला लुधियाना के गांव कनियां निवासी कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस को दी शिकायत में महेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पास ट्रक है और आरोपी जसवंत सिंह के साथ जान-पहचान होने के चलते उसने ट्रक किराए पर मार्च 2022 में लगवा दिया। आरोप है कि जसवंत सिंह ने 60 हजार रुपये किराए के चेक को खुद रख लिया और उसे नहीं दिया। जब कनक का सीजन खत्म हुआ तो उसने आरोपी जसवंत सिंह से हिसाब मांगा। उसने कहा कि ट्रक को इलाहाबाद यूपी में लगवा दिया है। इसके बाद उसने पुलिस को 20 सितंबर 2022 को शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसे पता चला कि आरोपी जसवंत सिंह ने ट्रक को धोखाधड़ी करके आरोपी कुलदीप सिंह को बेच दिया है। शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह का कहना है कि उसकी पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर सीएम कार्यालय को शिकायत भेजी गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed