फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Wheat sowing early, paddy arrival in mandis increased

गेहूं बिजाई की जल्दी, मंडियों में बढ़ी धान की आवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Wheat sowing early, paddy arrival in mandis increased
फतेहाबाद की अनाज मंडी में पड़ी धान की ढेरियां व खड़ी ट्रैक्टर ट्रालियां। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गेहूं बिजाई की जल्दी में किसान अपने खेतों से धान निकालकर लगातार मंडियों में लेकर आ रहे हैं, जिससे मंडियां धान से अट गई हैं। धान की ढेरियों व ट्रैक्टर ट्रालियों मंडियों में खड़ी होने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो रही है। वीरवार को फतेहाबाद की अनाज मंडियों में धान की हुई बंपर आवक के कारण कई स्थानों पर जाम लगते देखे गए।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि फतेहाबाद जिला के किसान 20 अक्तूबर से गेहूं की बिजाई का कार्य शुरू कर देते हैं। इस बार 24 सितंबर को हुई भयंकर बारिश के कारण खेतों में खड़ा धान भीग गया था, जिस कारण धान की कटाई में देरी हुई। मौसम खुला तो किसानों ने धान की कटाई पर जोर दिया। इस बीच त्योहारी सीजन होने के कारण चार दिन तक अनाज मंडियों में अवकाश रहा। बुधवार को जब मंडियां खुली तो किसान भारी मात्रा में धान लेकर अनाज मंडियों में पहुंच गए। वीरवार को भी यही क्रम जारी रहा और अनाज मंडियां धान की ढेरियों व बोरियों से अटी दिखाई दी। फतेहाबाद की अनाज मंडी में धान की अधिक आवक होने के कारण कई स्थानों पर जाम लगते रहे।
विज्ञापन

पांच लाख 66 एमटी आया धान
जिला की विभिन्न अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर धान की आवक जोरों पर है। बुधवार की शाम तक जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों से अब तक 5 लाख 66 हजार 898 मीट्रिक टन धान फसल की आवक हुई है। जिसमें फूड सप्लाई ने 90 हजार 751 मीट्रिक टन, हैफेड ने दो लाख 74 हजार 480 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी ने दो लाख एक हजार 667 मीट्रिक टन धान की फसल की खरीद की है। इसके साथ-साथ मंडियों व खरीद केंद्रों से जिला में अभी तक चार लाख 69 हजार 19 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया गया है, जिसमें से फूड सप्लाई ने 61 हजार 852 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1 लाख 98 हजार 773 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी ने 1 लाख 46 हजार 294 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अनाज मंडी में धान की खरीद व उठान दोनों का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। अनाज मंडी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आ रही है और किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जा रहा है।
-विकास सेतिया, मार्केट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed