{"_id":"64344aa1d9717f2580096cac","slug":"wheat-procurement-started-in-the-grain-market-after-nine-days-fatehabad-news-c-21-1-103012-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नौ दिन बाद शुरू हुई अनाज मंडी में गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नौ दिन बाद शुरू हुई अनाज मंडी में गेहूं की खरीद
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में लगी गेहूं की ढेरियां।
फतेहाबाद। फतेहाबाद की अनाज मंडी में सोमवार से गेहूं की फसल की खरीद आरंभ हो गई। फतेहाबाद की अनाज मंडी की दुकान नंबर-19 के पास गेहूं की पहली ढेरी की बोली हुई। पहले दिन खाद्य एवं आपूर्ति एजेंसी द्वारा किसानों की फसल की खरीद की गई। हालांकि गेहूं की फसल में नमी अधिक है, इसलिए एजेंसी ने सोमवार को 12 फीसदी नमी वाली गेहूं की ही खरीद की। उधर, अनाज मंडी के व्यापारियों की एक बैठक भी हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि अगर कोई किसान 12 फीसदी से अधिक नमी की फसल को बेचेगा तो उसमें कटौती की जाएगी।
फतेहाबाद की अनाज मंडी में पिछले चार दिनों से गेहूं की आवक शुरू हो गई थी, लेकिन सोमवार को खरीद एजेंसी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से गेहूं की खरीद का कार्य आरंभ किया गया। फतेहाबाद की दोनों अनाज मंडियों में अब तक 39 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। जिसमें से 30 हजार क्विवंटल गेहूं को सरकारी रेट पर 2125 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा गया है। मंडी में अब गेहूं की आवक लगातार आ रही है। हालांकि इससे पहले निजी तौर पर गेहूं का दाम 2100 रुपये प्रति क्विंटल जा रहा था। गेहूं खरीद आरंभ होने के बीच सोमवार को अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भादू की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में फसल बेचने आ रहे किसानों को किसी भी प्रकार कोई परेशानी ना आए, इसके लिए विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में किसानों के लिए स्वच्छ पीने का पानी, मंडी में सफाई व बारिश के मौसम को देखते हुए तिरपालों का पुख्ता प्रबंध व मंडी में फसल चोरी बचाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विमर्श किया गया। मंडी प्रधान जगदीश भादू ने बताया कि अनाज मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल अनाज मंडी में गेहूं में 14 फीसदी नमी है। इसलिए अगर कोई किसान 12 फीसदी से अधिक नमी के हिसाब से अपनी गेहूं बेचेगा तो उसमें कटौती की जाएगी।
ये एजेंसियां करेंगी गेहूं की खरीद
फतेहाबाद की अनाज मंडियों में सोमवार व बुधवार को डीएफएससी,मंगलवार, वीरवार व शनिवार को हैफेड और शुक्रवार को एफसीआई द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी।
कोट
किसान अनाज मंडी में सोमवार से गेहूं की खरीद आरंभ कर दी गई है। गेहूं की खरीद को लेकर मार्केट कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर रखी हैं। किसान अपनी फसल को सुखाकर ही अनाम मंडी में लेकर आएं, ताकि समय पर उनकी फसल की खरीद हो सके।
विज्ञापन
-विकास सेतिया, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।