फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Allegation that a young man who had a love marriage went missing from the police station

Fatehabad News: प्रेम विवाह करने वाले युवक के थाने से लापता होने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Allegation that a young man who had a love marriage went missing from the police station
भूना। नाबालिग से विवाह के आरोप में दर्ज मामले के बीच गांव भट्टू का सनी नायक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों का दावा है कि वे बुधवार रात उसे थाने में छोड़कर गए थे लेकिन वीरवार सुबह पुलिस ने उसके गायब होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

हवालात के बाहर खून से सना साफा मिलने की बात सामने आने के बाद परिवार ने युवक के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार गांव भट्टू का सनी नायक और गांव डुल्ट की युवती 4 अक्तूबर को घर से चले गए थे। दोनों ने 19 अक्तूबर को सिरसा के एक मंदिर में शादी कर ली थी।
विज्ञापन

युवती के परिजनों ने उसकी उम्र 14 वर्ष बताते हुए युवक के खिलाफ पोक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। बुधवार को सिरसा का एक अधिवक्ता दोनों को महिला पुलिस के पास लेकर पहुंचा। अधिवक्ता ने युवती की उम्र करीब साढ़े 19 वर्ष बताई और दर्ज मामले में नाम की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए वीरवार को बुलाया। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान युवक और युवती को थाने में रखा गया था। युवती को न्यायालय में बयान दर्ज करवाने की प्रक्रिया के लिए फतेहाबाद के सेफ हाउस में रखा गया था।
---------
बहन ने पुलिस से जवाब नहीं मिलने का आरोप लगाया
सनी की बहन रजनी देवी ने बताया कि परिवार बुधवार रात भाई को थाने में छोड़कर गई था। उसके अनुसार एक महिला पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर पैसे देने की बात कही और आश्वासन दिया कि सनी को हाथ नहीं लगाया जाएगा। वीरवार सुबह थाने पहुंचने पर परिवार को बताया गया कि सनी रात में ही लापता हो गया। रजनी ने दावा किया कि हवालात के बाहर भाई का साफा खून से लथपथ मिला। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि युवती पक्ष के लोग पहले धमकियां दे रहे थे। अब पुलिस से बार-बार पूछने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।

-----------
पुलिस ने किया गिरफ्तारी से किया इन्कार
जांच अधिकारी कंवर सिंह ने बताया कि सनी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। युवक और युवती को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। युवक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज होने संबंधी सवाल पर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed