फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Wheat procurement picks up, 15 thousand MT has been procured so far

Fatehabad News: गेहूं खरीद में आई तेजी, अब तक 15 हजार एमटी हुई खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement picks up, 15 thousand MT has been procured so far
फतेहाबाद। गेहूं की खरीद ने अब जिले में रफ्तार पकड़ ली है। फतेहाबाद जिले की अनाज मंडियों में अब लगातार गेहूं की खरीद हो रही है। दो दिनों में ही जिले में किसानों की 15 हजार 183 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की ली है। मंडियों में अब लगातार गेहूं आना शुरू हो गया है और उसकी खरीद भी तुरंत हो रही है। ज्ञात रहे कि सोमवार से ही गेहूं की खरीद आरंभ हुई थी, लेकिन इससे पहले अनाज मंडी में किसान तो गेहूं लेकर आ रहे थे, लेकिन नमी का बहाना बनाकर उनकी गेहूं नहीं खरीदी जा रही थी।
विज्ञापन

फतेहाबाद में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद आरंभ होनी थी, लेकिन पांच अप्रैल तक मंडियों में गेहूं नहीं आई। इसके बाद गेहूं की आवक शुरू हुई तो उसमें नमी बताकर गेहूं की खरीद नहीं की जा रही थी, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार से गेहूं की खरीद आरंभ हो गई है और मंगलवार तक 15 हजार 183 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिले में 44 खरीद केंद्रों व सात अनाज मंडियों में खरीद कार्य शुरू कर हुआ है।
विज्ञापन

748 किसानों की गेहूं की हुई खरीद
फतेहाबाद में दो दिनों में 748 किसानों की 15 हजार 183 मीट्रिक टन गेहूं की आवक और खरीद हुई है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 288 किसानों की 4759 मीट्रिक टन, हैफेड ने 270 किसानों की 5297 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 190 किसानों की 5117 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद निर्धारित समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मंडियों में किसान अपनी फसल को सुखाकर लेकर आएं, ताकि उनकी गेहूं की फसल की तुरंत खरीद हो सके और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही गेहूं कटाई के दौरान किसान व मजदूर ध्यान रखें कि उनके पास कोई ज्वलनशील पदार्थ न हो।
-जगदीश शर्मा, उपायुक्त फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed