फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Wheat has not reached the depot for the poor, waiting for ration

Fatehabad News: राशन के इंतजार में गुजरा महीना, गरीबों के लिए डिपो पर नहीं पहुंचा गेहूं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Wheat has not reached the depot for the poor, waiting for ration
फतेहाबाद। जिले के डिपो पर गरीबों के लिए इस बार राशन नहीं पहुंचा है। फरवरी माह बीतने के बाद भी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग डिपो पर राशन की सप्लाई नहीं पहुंचा पाया है। डिपो पर सप्लाई नहीं आने से 14,3711 परिवारों के 56,7585 सदस्य परेशान हैं। इन परिवारों के सदस्य रोजाना राशन डिपो पर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई संतुष्टि भरा जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने गेहूं उठान के लिए भट्टू के गोदामों को अधिकृत किया हुआ है। इस बार भट्टू के गोदामों से ही राशन डिपो पर गेहूं आ रहा है। मगर इन डिपो से दूसरे राज्यों को भी गेहूं की सप्लाई होने के कारण फतेहाबाद के राशन डिपो में पूरा राशन नहीं पहुंच पा रहा है। सूत्रों के अनुसार भट्टू के गोदामों से मात्र 700-800 कट्टों का ही भुगतान हुआ है। इससे बीपीएल परिवारों तक अभी तक राशन नहीं पहुंच पाया है। फरवरी माह का पूरा महीना बीत जाने के बाद भी राशन डिपो से राशन लेने वाले परिवारों को राशन नहीं मिल पाया है, जिससे लोग काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। ज्ञात रहे कि एएवाई राशन कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम व बीपीएल परिवारों को 5 किलोग्राम प्रति यूनिट गेहूं दिया जाता है।
विज्ञापन

साढ़े पांच लाख लोगों का भरता है पेट
फतेहाबाद में इस समय एक लाख 43 हजार 711 परिवारों को राशन दिया जा रहा है। इन परिवारों के पांच लाख 67 हजार 585 परिवारों का राशन से पेट भरता है, लेकिन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की देरी के कारण इस बार राशन डिपो नहीं पहुंचा। इस मामले में बताया जा रहा है कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन डिपो पर राशन के लिए भट्टू के गोदामों को रिलीजिंग ऑर्डर देरी से किए हैं। वहीं, इन गोदामों से दूसरे प्रदेशों को भी गेहूं भेजा जा रहा है, यही कारण है कि फतेहाबाद के राशन डिपो पर इस बार गेहूं आया ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधार लेकर चलाया काम : राजेंद्र
अशोक नगर निवासी बीपीएल राशन कार्डधारक राजेंद्र कुमार ने बताया कि डिपो पर राशन लेने गए तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। महीना बीतने पर भी राशन नहीं मिल सका है। इस महीने उधार में राशन लेकर आना पड़ा है, तब जाकर घर के सदस्यों का पेट भर पाए हैं।
पड़ोसी से उधार ली 20 किलो गेहूं : देशराज
शक्ति नगर निवासी देशराज ने बताया कि राशन डिपो पर तो इस बार का राशन नहीं मिल पाया है। हर बार डिपो से ही गेहूं लाते हैं। इस बार पड़ोसी से 20 किलो गेहूं एक बार उधार लेकर आटा पिसवाया है। तब जाकर परिवार का काम चल पाया है।
जिले में राशन कार्ड और उपभोक्ता
कुल राशन कार्ड : 143711
कुल पात्र : 5675585
एएवाई राशन कार्ड : 18863
कुल पात्र : 66875
कुल एसबीपीएल : 124848
कुल पात्र : 500710
राशन डिपो : 369
कोट
डिपो पर अभी तक राशन नहीं पहुंचा है, जबकि पूरा महीना बीत चुका है। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से भी मिल चुके हैं। डिपो पर राशन न आने के कारण पात्र परेशान हैं।

-शीशपाल गोदारा, प्रदेशाध्यक्ष, ऑल फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन हरियाणा
कोट
इस बार जनवरी माह का राशन फरवरी महीने के पहले सप्ताह में भी वितरित किया गया था। जिस कारण रिलीजिंग ऑर्डर में देरी हो गई, क्योंकि यह महीना भी छोटा है। जनवरी का राशन फरवरी माह में दिए जाने के कारण थोड़ी देरी हुई है, अब राशन डिपो पर गेहूं भेजा जा रहा है।
-विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed