फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Wheat got wet in the markets due to rain, poles and trees broke due to storm, electricity supply was restored in many villages only after noon

Fatehabad News: बारिश से भीगा गेहूं, आंधी से टूटे खंभे, बिजली गुल

Fri, 02 May 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 02 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Wheat got wet in the markets due to rain, poles and trees broke due to storm, electricity supply was restored in many villages only after noon
गांव मेहूवाला में टूटा बिजली का खंभा। स्रोत: बिजली निगम
फतेहाबाद। जिले में शुक्रवार अलसुबह करीब तीन बजे चली आंधी के साथ तेज बारिश हुई। बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं आंधी से बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए। जिससे बिजली व्यवस्था और रास्ते बाधित हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे के बाद ही बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन

दूसरी तरह आंधी और बारिश से 41 पार चल रहे तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे आमजन ने राहत की सांस महसूस की। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद जिले के अधिकतम 39 डिग्री व 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिले के कई क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। किसानों के अनुसार बारिश खरीफ की फसल के फायदेमंद होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा बारिश से मंडियों में शेड से बाहर रखी गेहूं की बोरियां भीग गई। वहीं खुले में पड़े गेहूं की ढेरियों को भी नुकसान हुआ है। बारिश के बाद शहर के जवाहर चौक, लाल बत्ती चौक, मॉडल टाउन में जलभराव हुआ। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। अनाजमंडी व खरीद केंद्राें पर मार्केट कमेटी की ओर से पुख्ता प्रबंध नहीं होने आढ़तियों व किसानों के मंडी में रखे गेहूं के लाखों बैग भीग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरमे की फसल को मिलेगा लाभ
मौसम में अचानक आए बदलाव से तेज हवाओं के साथ बारिश सुबह 6 बजे तक रुक-रुक कर जारी रही, जिससे वातावरण में ठंडक आ गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी आई है, खासकर उनके जिन्होंने नरमे की फसल की बुवाई की हुई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह बारिश नरमे की फसल के शुरुआती विकास के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।
यह मिट्टी में नमी बनाए रखेगी, जिससे पौधों को बढ़ने में मदद मिलेगी और उन्हें सिंचाई की आवश्यकता कम होगी। हालांकि, कुछ क्षेत्रों से मामूली ओलावृष्टि हुई हैं लेकिन इससे फसलों को नुकसान नहीं हुआ है।
शेड से बाहर रखे गेहूं की बोरियां भीगी

जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में किसानों की गेहूं की फसल बिक्री के लिए आई हुई है। रात में हुई बारिश के कारण उचित व्यवस्था न होने से काफी मात्रा में गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और व्यापारियों को नुकसान हुआ है। पुरानी अनाजमंडी में तीन जगहों पर गेहूं की बोरियां भीगी हैं। यहां तक गेहूं के लगे ढेर को भी नुकसान हुआ है। शुक्रवार सुबह से मजदूर भीगी गेहूं की बोरियों के रैक लगाते रहे ताकि उन्हें धूप में सुखाया जा सके।

----

भट्टूकलां में हुई सबसे ज्यादा बारिश

क्षेत्र बारिश हुई

फतेहाबाद-21 एमएम

रतिया- 2 एमएम

टोहाना- 13 एमएम

भूना- 4 एमएम

भट्टू कलां- 24 एमएम

जाखल- 9 एमएम

कुलां- 12 एमएम

-

तेज हवा से टूटे बिजली के खंभे व पेड़
बारिश से पहले चली तेज हवाओं ने जिले भर में करीब 50 से अधिक बिजली के खंभे व 20 के करीब पेड़ टूट गए है। ग्रामीण क्षेत्रों में रात 3 बजे बंद हुई बिजली सप्लाई शुक्रवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई। अलग-अलग क्षेत्रों में 50 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए, जिसके कारण सुबह से ही कई गांवों और शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि शहरी क्षेत्र में बिजली निगम के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खंभों को ठीक करने और बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू कर दिया था। निगम के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर बाद अधिकांश प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। हालांकि, कुछ दूरदराज के इलाकों में मरम्मत कार्य अभी भी जारी है और उम्मीद है कि देर शाम तक वहां भी बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

-

1.27 लाख क्विंटल गेहूं का नहीं हुआ उठान

जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर अभी तक गेहूं की कुल आवक 61,29,263 क्विंटल हुई है। कुल गेहूं की खरीद 57,35,557 क्विंटल हुई है। इसमें निजी खरीद 2,66,628 लाख क्विंटल है। मंडियों में अभी तक 46,44,835 क्विंटल की उठान हुई है। जिले में अभी 12,17,800 क्विंटल गेहूं मंडियों में पड़ा है। इसमें 3,93,706 क्विंटल गेहूं वो हो जो बिना बिक्री के मंडियों में पड़ा है।

-

भट्टूकलां में पंप लगाकर निकाला पानी

भट्टू क्षेत्र में वीरवार रात को हुई बारिश से अनाजमंडी में खुले में पड़ी गेहूं भीग गई। वहीं सड़कों पर पानी भर गया। जिससे हिसार रोड, आदमपुर रोड, रेलवे स्टेशन रोड पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। निकासी न होने से रेलवे स्टेशन रोड, हिसार रोड पर दिनभर पानी भरा रहा। मार्केट कमेटी प्रशासन ने अनाजमंडी से पानी निकासी के लिए सुबह ही पंप लगा दिए, जिससे बारिश से भीगी गेंहू को बचाया जा सका। मार्केट कमेटी सचिव महाबीर ने बताया कि गेहूं के ढेर बारिश से ऊपरी सतह मामूली रूप से भीगी है, जिसे अब सुखाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भट्टूकलां में 3,84,961 क्विंटल गेंहू की आवक वीरवार तक हो चुकी है। जिसमें से 2,85,277 क्विंटल का उठान किया जा चुका है। जबकि 99,684 क्विंटल गेंहू का उठान बाकी है।


:: बारिश व तेज हवा से बाधित हुई बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। तेज हवा से बिजली निगम को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

-संदीप मेहता, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, फतेहाबाद।

-

:: अचानक से मौसम में आए परिवर्तन से मंडियों में रखी नाममात्र गेहूं की बैग व ढेरिया भीगी हैं। दिन में निकली धूप में गेहूं को सुखाने के लिए बिछा दिया गया है। गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

-यशपाल मेहता, मार्केट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed