{"_id":"61ec4851d8c6bf26c230d918","slug":"wheat-crop-benefits-due-to-rain-loss-to-mustard-fatehabad-news-hsr6226451163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गेहूं की फसल में फायदा, सरसों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गेहूं की फसल में फायदा, सरसों को नुकसान
विज्ञापन
फतेहाबाद में बारिश के बीच गुजरते वाहन चालक।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/टोहाना। जिले में शनिवार को मौसम के दो मिजाज देखने को मिले। सुबह से करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को जमकर ठिठुराया। दोपहर बाद बारिश आई। इस कारण पूरे दिन जनजीवन प्रभावित रहा। बुजुर्गों व बच्चों को तो तेज हवा ने पूरे दिन घरों में ही दुबके रहने पर मजबूर कर दिया। शाम छह बजे ही बाजार बंद होने से नुकसान झेल रहे कामगार तबके की दिहाड़ी पर भी बारिश का असर पड़ा। रतिया व भट्टू क्षेत्र में सबसे अधिक पांच एमएम बारिश हुई। बारिश से गेहूं की फसल को तो फायदा हो रहा है, लेकिन अब सरसों की फसल को नुकसान होने लगा है।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार टोहाना क्षेत्र में इस बार सरसों का रकबा पिछले वर्ष की अपेक्षा दोगुना है। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार सरसों की फसल अच्छी होगी, लेकिन बारिश के कारण सरसों को नुकसान होने लगा है। किसानों का कहना है कि अब बारिश काफी हो चुकी है। फसलों के लिए ज्यादा बारिश भी ठीक नहीं है। जिले में जनवरी महीने में सामान्य से अधिक बारिश हो गई है। गांव समैन के किसान गंगा गिल, रामफल गिल व राजबीर ने बताया कि सरसों की फसल में फिलहाल फूल आ चुके हैं व फल लग गया है। बारिश के साथ हवा चलने से सरसों के पौधे नीचे की तरफ झुकने लगे हैं, इससे फल झड़ने की आशंका है।
कहां कितनी हुई बारिश
रतिया : 5
भट्टू : 5
फतेहाबाद : 3
भूना : 3
जाखल : 3
टोहाना : 2
कुलां : 2
कोट
बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होगा। मगर ज्यादा बारिश गेहूं व सरसों की फसलों को नुकसान करेगी। क्षेत्र में इस बार सरसों का रकबा काफी है। गेहूं की फसल अभी तक ठीक है। अब और बारिश हुई तो फसलों में नुकसान होगा।
विज्ञापन
मुकेश मेहला, एसडीओ, कृषि विभाग टोहाना
कोट
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव तथा राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की व कहीं मध्यम बारिश हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रविवार तक बने रहने की संभावना है। 25 जनवरी को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क रहेगा। अलसुबह धुंध छाने तथा 26 जनवरी से हल्की गति से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट संभावित रहेगी।
डॉ. मदनलाल खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार