{"_id":"6596e8d93ff03ab2e108f087","slug":"whatever-panchayat-minister-says-i-am-doing-my-duty-barala-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-10838-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत मंत्री कुछ भी कहें, मैं अपना कर्म कर रहा हूं : बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत मंत्री कुछ भी कहें, मैं अपना कर्म कर रहा हूं : बराला
विज्ञापन
फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते चेयरमैन सुभाष बराला।
फतेहाबाद। किसान कल्याण प्राधिकरण एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि पंचायत मंत्री मेरे संबंध में कुछ भी कहें, लेकिन मैं अपना कर्म कर रहा हूं। दूसरा क्या कहता है, क्या करता है उस पर ध्यान फोकस करने के बजाय अपने काम पर अधिक जोर देना चाहिए। जो भी बातें होती हैं, पार्टी के संज्ञान में रहती हैं, हम मर्यादाओं में बंधे कार्यकर्ता हैं।
सुभाष बराला फतेहाबाद प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के टोहाना से ही चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर कहा कि भाजपा कोई व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है और न ही किसी व्यक्ति का खुद का कोई फैसला इसमें होता है। वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं, उनकी भूमिका पार्टी हाईकमान ही तय करता है। पार्टी चुनाव लड़वाएगी या संगठन में काम करवाएगी, यह हाईकमान को ही तय करना है।
22 जनवरी को विराजेंगे रामलला, यह देश के लिए गर्व की बात
बराला ने कहा कि 500 साल पहले बाबर ने हिंदुओं की भावनाओं को कुचलते हुए राम मंदिर को विध्वंस कर डाला था, अब उसी जगह पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। 22 जनवरी को रामलला उसी पवित्र जगह पर विराजने जा रहे हैं, यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। हिंदू समाज ने श्रीराम मंदिर को लेकर मर्यादा में रहकर लंबा संघर्ष किया। इस पूरे संघर्ष में जनसंघ, आरएसएस, हिंदू संगठनों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी लड़ाई लड़ी है।
विज्ञापन
किसानों के लिए काम करेगा प्राधिकरण
किसान कल्याण प्राधिकरण के बारे में बताते हुए सुभाष बराला ने कहा कि यह प्राधिकरण कृषि विभाग के साथ मिलकर काम करेगा। पहले इसका नाम किसान आयोग था, लेकिन 2018 में इसका नाम बदलकर किसान कल्याण प्राधिकरण कर दिया गया। यह प्राधिकरण किसानों की समस्याओं का निवारण करेगा और सरकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाएगा। किसानों के सुझाव सरकार तक पहुंचाएगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कैथल जिला के प्रभारी वेद फुलां, प्रवीण जोड़ा, कंवल चौधरी भी मौजूद रहे।