फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Welcomed the Gayatri Jyoti Kalash Yatra

Fatehabad News: गायत्री ज्योति कलश यात्रा का स्वागत किया

Mon, 10 Mar 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 10 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Welcomed the Gayatri Jyoti Kalash Yatra
कलश यात्रा के दौरान नमन करते एमयूएच जैन स्कूल से एनके जैन एवं प्रिंसिपल पूनम चावला। 
अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गायत्री ज्योति कलश रथ यात्रा निकाली जा रही है। शांतिकुंज हरिद्वार से चली इस यात्रा का स्वागत एमयूएच जैन ग्लोबल स्कूल में किया गया।
विज्ञापन


गायत्री परिवार के सदस्यों ने बच्चों को गायत्री मंत्र के उच्चारण के लाभ बताए। सभी बच्चों और स्टाफ ने उनके साथ मिलकर गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। चेयरमैन अजय जैन ने सभी बच्चों को गायत्री मंत्र का अर्थ बताया। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र का अर्थ है - हे दिव्य मां, आपका शुद्ध प्रकाश हमारे अस्तित्व के सभी क्षेत्रों को प्रकाशमय करे। प्रिंसिपल पूनम चावला और एनके जैन ने गायत्री माता की आरती की।
विज्ञापन


प्रिंसिपल पूनम ने बताया कि हमारी संस्कृति में मंत्रों के जाप का विशेष महत्व है। इनमें से गायत्री मंत्र सबसे लोकप्रिय है। इस मंत्र का जाप मन को शांति प्रदान करता है। इसका मंत्रोच्चारण करने वाले व्यक्ति के आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के सचिव एनके जैन ने बताया कि गायत्री मंत्र करीब 3,500 साल पहले लिखा गया था। कथाओं के अनुसार इसे ऋषि विश्वामित्र ने लिखा था। गायत्री मंत्र में कुल 24 अक्षर होते हैं जो आठ अक्षरों के भीतर व्यवस्थित होते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अध्यापकों और बच्चों को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed