फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Weighing stalled due to pulldars' strike, farmers blocked Fatehabad road for five hours

Fatehabad News: पल्लेदारों की हड़ताल से तौल ठप, किसानों ने पांच घंटे जाम किया फतेहाबाद मार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Weighing stalled due to pulldars' strike, farmers blocked Fatehabad road for five hours
रतिया रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते हुए किसान।
टोहाना। शहर के रतिया रोड स्थित एडिशनल अनाज मंडी में गेहूं की तौल न होने से परेशान किसानों ने रतिया रोड पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सूचना पर पहुंची शहर पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने व जाम जारी रखा। किसानों के जाम को बढ़ता देख मार्केट कमेटी सचिव अमित रोहिल्ला मौके पर पहुंचे तथा जल्द तुलाई शुरू करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीबन पांच घंटे तक लगे जाम के चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारी किसान मंजीत सिंह ने बताया कि मंडी में तौल का काम करने वाले पल्लेदारों ने हड़ताल करते हुए गेहूं की तुलाई बंद कर दी है जिसके चलते गेहूं की खरीद बदं है जब तक गेंहू की तौल शुरु नहीं होगी वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। पल्लेदार यूनियन के प्रधान कृष्ण ने बताया कि धान के सीजन में मंडी के आढ्ती व शेलर मालिको ने मार्केट कमेटी सचिव से मिलीभगत करते हुए धान को सीधा शेलर मे पंहुचा दिया जिसकी लेबर न मिलने के चलते उन्होंने हड़ताल शुरू की है। उन्होंने बताया कि करीबन 31 लाख बैग धान टोहाना में सीधा गया है उनकी करीब 6 करोड़ रुपये की लेबर नही मिलेगी वे गेंहू की तुलाई नही करेंगे। उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी सचिव ने लेबर दिलवाने का आश्वासन दिया लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला जिसके चलते हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

कोट
मजदूरों को हड़ताल करने के लिए बातचीत के लिए बुलाया गया था, किसान स्वयं तौल का कार्य करने की बात कर रहे हैं, गेंहू खरीद में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित रोहिल्ला, मार्केट कमेटी सचिव टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed