{"_id":"695bfe20943fba984603a356","slug":"weekly-parade-at-police-lines-a-display-of-field-ready-policing-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-146521-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड, फील्ड-रेडी पुलिसिंग का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड, फील्ड-रेडी पुलिसिंग का प्रदर्शन
Mon, 05 Jan 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुलिस लाइन में निरीक्षण करते हुए एसपी स्त्रोत पुलिस विभाग
- फोटो : 1
फतेहाबाद। पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक पुलिस परेड के दौरान जिला पुलिस बल की फील्ड-रेडी तैयारियों, अनुशासन और सजगता का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की शारीरिक फिटनेस, वर्दी-अनुशासन, समन्वय और टीमवर्क का बारीकी से मूल्यांकन किया।
उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील पुलिसिंग ही समाज की सुरक्षा की रीढ़ है। निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक पुलिसिंग में शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को हर परिस्थिति में संयम, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
परेड के पश्चात ईआरवी, पीसीआर और राइडर यूनिट्स की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में प्रतिक्रिया समय न्यूनतम रखते हुए आमजन को त्वरित और प्रभावी सहायता प्रदान की जाए। इस अवसर पर डीएसपी जगदीश कुमार सहित जिला पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।