फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Wedding season begins, sweetness of fruits becomes expensive

Fatehabad News: शादी का सीजन शुरू, फलों की मिठास हुई महंगी

Sat, 07 Feb 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 07 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Wedding season begins, sweetness of fruits becomes expensive
शहर की ​शिवालय मार्केट में लगी फलों की रेहड़ी। संवाद
फतेहाबाद। फरवरी के शुरू होते ही जिले में शादियों के शुभ मुहूर्त निकलने लगे हैं, लेकिन इस बार फलों के दाम ने शादी का खर्च बढ़ा दिया है। जिले में शादियों के सीजन के साथ ही फलों की मांग में उछाल आया है। अधिकतर फल अन्य राज्यों से मंगाए जा रहे हैं, इससे कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


पंडित जयवीर शर्मा के अनुसार, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 फरवरी को विवाह के मुख्य शुभ मुहूर्त हैं। इस वजह से इस माह जिले में हजारों शादियां होने का अनुमान है। शादियों में रस्मों और कैटरिंग में फलों की अनिवार्य भूमिका होने के कारण पपीता, संतरा, अंगूर और अनानास की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन


शिवालय मार्केट के दुकानदार सुभाष, प्रदीप, नरेश, सोनू और रामपाल ने बताया कि ताजा और ऑफ सीजन के फलों की मांग बढ़ने से मूल्य सामान्य से अधिक बढ़ गए हैं। ठेकेदार ताजा और ऑफ सीजन फलों की आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं, जबकि ग्राहक घरेलू उपयोग के लिए सीजन के ताजे फलों की खरीदारी कर रहे हैं। इस तरह, शादियों के सीजन में फलों के दामों ने आम लोगों और आयोजकों दोनों की जेब पर असर डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

यहां से होता है फलों का निर्यात

जिले में अनार और अंगूर का निर्यात नासिक महाराष्ट्र से होता है। एप्पल बेर जयपुर राजस्थान, ड्रैगन फ्रूट केरल और त्रिपुरा से है। अन्नास का निर्यात केरल और पश्चिम बंगाल से होता है। जबकि किन्नू और अमरूद की पैदावार जिले में होती है। दूसरे राज्यों से निर्यात होने के कारण मालभाड़ा अधिक होता है। इससे फल पर लागत बढ़ जाती है।



---

फल- भाव- एक सप्ताह पहले भाव ( भाव प्रति किलोग्राम में )

काला अंगूर-260-180

हरा अंगूर-200- 150

एप्पल बेर-120-100

केला-50-40

पपीता-50- 45

संतरा-50-40

अनानास-100-80

ड्रेगन फ्रूट-300-250

चिकू-100-90

सेब-250-200

अनार-250-200

तरबूज-50-40

लिची- 240- 190
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed