फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Weather will change from today, heavy rain expected for two days

Fatehabad News: आज से बदलेगा मौसम, दो दिन तेज बारिश के आसार

Sun, 10 Aug 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 10 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Weather will change from today, heavy rain expected for two days
फतेहाबाद क्षेत्र में छाए बादल।
फतेहाबाद। जिले में पिछले करीब एक सप्ताह से मानसूनी हवाओं की गतिविधियों में कमी आने से बारिश में कमी आई है। धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज से मौसम बदलेगा। अगले दो दिन जिले में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में इस बार मानसून के दौरान भारी मात्रा में बारिश हुई है। इससे लोगों को इस बार पिछले साल की तुलना में गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। लेकिन अत्यधिक बारिश के कारण सेमग्रस्त क्षेत्र में जलभराव होने से फसलें नष्ट हो चुकी है। वहीं धान व नरमे की फसल के बारिश से संजीवनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद फसलों की वृद्धि में तेजी आई है। किसान कीटनाशक दवाओं के छिड़काव में जुटे हैं। सहायक कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि बारिश का सीजन है। फसलों में अभी फल लगना शुरू हुआ है।
अब बारिश होती है तो यह सभी प्रकार की फसलों के लिए लाभदायक हैं। बारिश के सीजन में फसलों में कीट संबंधी रोगों के प्रकोप की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में किसान अपनी फसलों की निरंतर निगरानी करते रहें।

---
पिछले कई दिनों से मानसूनी गतिविधियों में कमी दर्ज हो रही है। अगले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से बारिश के संभावना बन रही है। बारिश से फसलों को फायदा होगा।
-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed