{"_id":"67be06b1a66d1432ef0f612e","slug":"weather-will-change-again-in-the-district-from-today-will-remain-changeable-till-march-1-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-129888-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में आज से फिर बदलेगा मौसम, एक मार्च तक रहेगा परिवर्तनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में आज से फिर बदलेगा मौसम, एक मार्च तक रहेगा परिवर्तनशील
Tue, 25 Feb 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
गांव भट्टू कलां में अलसुबह छाए बादलों के बीच निकलता सूर्य। संवाद
फतेहाबाद। जिले के मौसम में मंगलवार से आए परिवर्तन के चलते दिनभर बादल छाए रहे। इससे कभी तेज धूप तो कभी ठंड का अहसास हुआ। इसके कारण जिले के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई है।
मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से रात के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। मौसम में लगातार बदलाव से किसानों को फसलाें की चिंता सताने लगी है।
जिले में बीते दिनों हुई बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट से किसानों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन फिर से जिले के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इससे गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। इसको लेकर किसान जगदीश, रूपराम, कुष्ण, बलिंद्र, मांगेराम और हरीराम आदि का मानना है कि फरवरी माह में 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होना फसल के लिए नुकसानदायक है। इससे फसलों में बार-बार सिंचाई की आवश्यकता होने लगी है। ऐसे में किसान बेसब्री से बारिश के होने का इंतजार रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम में आए परिवर्तन के कारण यदि इन दिनों बारिश होती है तो यह फसलों के लिए लाभदायक होगी। बारिश के ठंड की समय अवधि में बढ़ोतरी होगी। इससे गेहूं और सरसों की फसल में पकाव अच्छा होगा, जिससे फसल के उत्पादन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वहीं अगर बारिश के दौरान तेज हवा या ओलावृष्टि होती है तो यह फसलों के नुकसानदायक साबित हाे सकती है।
::
जिले में 1 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बुधवार व वीरवार को राज्य में आंशिक बादल तथा मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 फरवरी रात्रि से 1 मार्च के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जिससे तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।
-डॉ. मदनलाल खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।