{"_id":"6a9d988eab2957daa80d2a03","slug":"weather-changes-in-fatehabad-10-minutes-of-rain-brings-relief-from-humidity-but-adds-to-woes-due-to-garbage-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160643-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फतेहाबाद में बदला मौसम, 10 मिनट की बारिश, उमस से राहत पर कचरे से बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फतेहाबाद में बदला मौसम, 10 मिनट की बारिश, उमस से राहत पर कचरे से बढ़ी मुसीबत
Sun, 06 Sep 2026 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के थाना रोड पर हुआ कीचड़ संवाद
फतेहाबाद। रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे मौसम बदला और करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। तापमान गिरने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं 32 दिन से जमा कचरे ने बारिश के बाद शहर की परेशानी बढ़ा दी।
बारिश के बाद शहर की कई सड़कों और गलियों में कचरे के ढेरों के आसपास पानी फैल गया। कचरे के साथ पानी जमा होने से दुर्गंध और गंदगी की समस्या और बढ़ गई। कई स्थानों पर कचरा सड़क किनारे तक फैला हुआ था। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहरवासी अमन, प्रदीप, ललित और अशोक ने बताया कि लंबे समय से कचरा उठान नहीं होने के कारण पहले ही शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। अब बारिश के बाद इनसे परेशानी और बढ़ गई है। उनका कहना है कि लंबे समय से जमा कचरे के कारण बारिश के पानी की निकासी में भी दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
यदि आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहता है तो कचरे के ढेरों के आसपास जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे दुर्गंध और मच्छरों की समस्या भी बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
-- -- -- -- -- -- -
कचरा उठान और सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग
शहरवासियों ने प्रशासन और नगर परिषद से सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कचरा जल्द उठाने की मांग की है। इसके साथ नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की भी मांग की गई है। लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था सुचारु होने से बारिश के दौरान पैदा होने वाली समस्याओं से राहत मिल सकती है। गौरतलब है कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पिछले 32 दिनों से हड़ताल पर हैं। इसके चलते शहर में कचरा उठान और सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लगातार कचरा जमा होने से शहरवासियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। रविवार की बारिश ने इस समस्या को और सामने ला दिया। लोगों ने प्रशासन से सफाई कर्मचारियों की समस्या का जल्द समाधान कर शहर में नियमित कचरा उठान शुरू करने की मांग की है।