फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   We will protest against the implementation of TET on teachers, will demonstrate and submit a memorandum to the Education Minister

Fatehabad News: शिक्षकों पर टेट लागू करने का करेंगे विरोध, प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

Mon, 15 Sep 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 15 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
We will protest against the implementation of TET on teachers, will demonstrate and submit a memorandum to the Education Minister
फतेहाबाद। शिक्षकों पर अध्यापक पात्रता परीक्षा यानि टेट लागू करने का हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने कड़ा विरोध जताया है। इसको लेकर अध्यापक संघ द्वारा आंदोलन की घोषणा की गई है। जिसके तहत 23 सितंबर को शिक्षामंत्री के पानीपत स्थित कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी अध्यापक संघ के जिला प्रधान रामपाल मित्ताथल ने दी। उनका कहना है कि इस प्रदर्शन में फतेहाबाद जिले से भी सैकड़ों शिक्षक भाग लेंगे जिसको लेकर अध्यापक संघ ने तैयारियां तेज कर दी गई है। संघ के जिला प्रधान राजपाल मित्ताथल, जिला सचिव देसराज माचरा, राज्य ऑडिटर सुरजीत दुसाद, उप महासचिव कृष्ण नैन व राज्य सचिव पूनम रानी ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि आंदोलन को लेकर गत दिवस रोहतक में राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, जिसमें 15 जिलों और 25 राज्य कमेटी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अध्यापक संघ द्वारा अगले सप्ताह ब्लॉक स्तर पर पूरे प्रदेश में कन्वेंशन आयोजित की जाएगी वहीं 23 सितंबर को पानीपत स्थित शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन का नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed