फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Waterlogging situation under control in the city, drinking water supply continues through tankers in Model Town

Fatehabad News: शहर में जलभराव की स्थिति पर नियंत्रण, मॉडल टाउन में टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति जारी

Mon, 08 Sep 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 08 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging situation under control in the city, drinking water supply continues through tankers in Model Town
भूना। हिसार रोड से मॉडल टाउन की पहली गली में जल भराव
भूना। शहर में उत्पन्न जलभराव की स्थिति पर अब धीरे-धीरे नियंत्रण होता नजर आ रहा है। नगर पालिका प्रशासन, जन स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संगठनों की संयुक्त मेहनत से अधिकतर इलाकों से पानी की निकासी कर दी गई है। सड़कों और कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

हालांकि, उप तहसील कार्यालय परिसर अभी भी पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है। स्टांप विक्रेताओं और एडवोकेट की कुर्सियां व मेजें पानी में तैरती नजर आ रही हैं। वहीं हिसार रोड से मॉडल टाउन की पहली गली में अब भी एक फुट तक पानी खड़ा हुआ है। ढाणी गोपाल गांव में चमार खेड़ा रोड पर करीब 100 एकड़ में 2 फुट से अधिक का जल भराव है।
विज्ञापन

जिससे किसानों की धान की फसल पूरी तरह से डूबी हुई। किसान मनोज कुमार बिढ़ासरा व राजेश कुमार ने पानी निकासी के लिए गुहार लगाई है। शहर में जलभराव की समस्या से निपटने में डीएमसी संजय बिश्नोई, नगर पालिका सचिव दीपक कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ भागीराम व सतपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके अतिरिक्त नगर पालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि, वाइस चेयरमैन, पार्षदगण व सामाजिक संगठनों ने भी सराहनीय योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मॉडल टाउन में टैंकरों से घर-घर पहुंचाया जा रहा पानी

जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ भागीराम ने जानकारी दी कि जलभराव की स्थिति अब नियंत्रण में है और अधिकांश इलाकों में वाटर वर्क्स की सप्लाई पुनः शुरू कर दी गई है। हालांकि मॉडल टाउन क्षेत्र में अभी जलभराव के चलते पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है, जिस कारण वहां टैंकरों व ट्रैक्टरों के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है। मंगलवार को लीकेज सुधार का कार्य किया जाएगा, जिसके बाद बुधवार से यहां भी जलघर की नियमित सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

----

जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए मेडिकल टीमें तैनात
सीएमओ डॉ. सन्नी मल्होत्रा ने बताया कि जल प्रभावित क्षेत्रों में 7 मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है, जो घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं। रविवार तक 640 घरों में जांच की गई, जबकि सोमवार को 137 घरों में विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त सीएचसी में 200 के करीब मरीज सोमवार को पहुंचे। जिनमें 140 नए मरीज दर्ज किए गए हैं। मल्होत्रा ने लोगों से अपील की कि वे पीने के पानी को उबालकर या क्लोरीन की गोली डालकर ही उपयोग करें, ताकि जलजनित रोगों से बचाव हो सके। स्क्रीनिंग के दौरान बुखार के 94, पेट दर्द के 27, डायरिया के 24, आंख में दिक्कत के 39 और चर्म रोग के 167 मरीज मिल चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed