फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water will come in the canals of the district today after 18 days

Fatehabad News: 18 दिन बाद आज आएगा जिले की नहरों में पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Water will come in the canals of the district today after 18 days
फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में बिना पानी के खाली पड़ी नहर।
फतेहाबाद। नहरों की सफाई के लिए 24 मार्च से आठ अप्रैल तक हुई नहरबंदी के बावजूद भी नहरों में पानी नहीं आया है। सिंचाई विभाग ने दावा किया है कि मंगलवार से नहरों में पानी आना आरंभ हो जाएगा। नहर बंदी के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जनस्वास्थ्य विभाग को इस सप्ताह पेयजल आपूर्ति में कटौती करनी पड़ी थी। अब एक बार फिर से 18 दिन बाद निर्बाध रूप से शहर में पेयजल की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

फतेहाबाद सिंचाई विभाग की ओर से नहरों की सफाई व मरम्मत के लिए 24 मार्च से नहर बंदी की गई थ। यह शेड्यूल आठ अप्रैल तक रहना था, लेकिन अभी तक नहरों में पानी नहीं आया है। फतेहाबाद जिले की सभी नहरें इस समय बंद पड़ी हैं। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग ने भी पेयजल आपूर्ति में कटौती की हुई है। जिस इलाके में एक घंटा पेयजल आपूर्ति होती थी, वहां फिलहाल आधे घंटे ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। शहर के लाजपत नगर, सुंदर नगर, योग नगर, भूना रोड, मॉडल टाउन एरिया में पानी की कटौती की गई है। ज्ञात रहे कि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में नहरी पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन अब पानी का स्टॉक घटने लगा तो नहरी पानी की आपूर्ति में कटौती करनी पड़ी। अब नहरी पानी आने से जहां लोगों को पूरा पानी मिलेगा, वहीं जो किसान गेहूं व सरसों की कटाई से फारिग हो चुके हैं, वह नरमा व कपास की बिजाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोट
नहरों की मरम्मत के लिए 24 मार्च से आठ अप्रैल तक नहर बंद रखी गई थी। यह कार्य इसलिए किया गया था, ताकि नहरों की सफाई हो सके, उसमें भरी गाद को निकाला जा सके और जहां आवश्यकता है, वहां नहरों की मरम्मत की जा सके। भाखड़ा नहर से पानी छोड़ दिया गया है और मंगलवार तक नहरों में पानी आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनदीप बेनीवाल, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed