{"_id":"68223ae6080e89e2930d8ed9","slug":"water-will-come-in-bhakra-canal-for-irrigation-of-crops-after-may-20-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-133740-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फसलों की सिंचाई के लिए भाखड़ा नहर में 20 मई के बाद आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फसलों की सिंचाई के लिए भाखड़ा नहर में 20 मई के बाद आएगा पानी
Mon, 12 May 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 12 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
भाखड़ा नहर की फतेहबाद ब्रांच नहर
समैन। टोहाना के बलियाला हेड से निकलकर फतेहाबाद से होते हुए सिरसा जाने वाली भाखड़ा नहर की मुख्य ब्रांच व फतेहाबाद ब्रांच में 20 मई के बाद खेतों में सिंचाई के लिए आएगा। फिलहाल इन दोनों ब्रांचों में पीने के पानी की आपूर्ति पूरी करने के लिए पानी छोड़ा जा रहा है।
जानकारी देते हुए टोहाना सिंचाई विभाग के एसडीओ महेंद्र सिंह धायल ने बताया कि भाखड़ा नहर में 20 मई के बाद खेतों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाएगा। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा 20 मई के बाद ही पानी के बंटवारे का नया कोटा तय होता है।
फिलहाल भाखड़ा नहर में पीछे से कुल 1700 क्यूसिक पानी आ रहा है। बलियाला हेड से भाखड़ा नहर की फतेहाबाद ब्रांच में 1000 क्यूसिक व मुख्य ब्रांच में 350 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा 350 क्यूसिक पानी हेड से निकलने वाली छोटी माइनरों में छोड़ा जा रहा है।