{"_id":"680a79dffae1dd5c7e0638d1","slug":"water-released-in-bhakra-canal-will-provide-relief-from-drinking-water-crisis-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-132786-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भाखड़ा नहर में छोड़ा गया पानी, पेयजल संकट से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भाखड़ा नहर में छोड़ा गया पानी, पेयजल संकट से मिलेगी राहत
Thu, 24 Apr 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
जिले में एक माह की नहरबंदी होने से बंद पड़ा रजवाहा।
फतेहाबाद। जिले में 25 मार्च से नहर बंदी होने से पेयजल संकट छाया है। इससे लोग ट्यूबवेलों के पानी को टैंकरों से मंगवाकर प्यास बुझाने काे मजबूर हो रहे हैं। लेकिन अब वीरवार सुबह से भाखड़ा नहर में पानी छोड़ दिया गया है। शनिवार तक जिले के सभी नहरों तक पहुंच जाएगा। इससे जिले में करीब एक माह के बाद जल संकट दूर होगा। इससे लोगों काे पेयजल की किल्लत से राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि जिले में एक माह से नहर बंद होने से पेयजल व सिंचाई का संकट छाया हुआ है। इससे लोगों को जहां पेयजल की समस्या बनी हुई है, वहीं किसानों को भी इससे नरमें की फसल की बिजाई करने में देरी हो रही है। ऐसे में लोग नहर में पानी छोड़े जाने का इंतजार कर रहे हैं। एक माह की नहर बंदी के दौरान लोग पेयजल की आपूर्ति के लिए टैंकरों का सहारा लें रहे हैं।
-- -
पानी छोड़ने को लेकर चंडीगढ़ में हुई बैठक
नहरों में पानी छोड़ने को लेकर बुधवार को चंडीगढ़ में बैठक की गई। इस बैठक में नहरों में पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया। इसके बाद वीरवार सुबह भाखड़ा नहर में पानी छोड़ दिया गया। ऐसे में शुक्रवार तक टोहाना हेड और शनिवार तक जिले की सभी नहरों में पानी पहुंच जाएगा। वहीं नहर में पानी आने के बाद एक बार पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद सिंचाई कार्य के लिए पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
कोट
:: जिले में पेयजल संकट को दूर करने को लेकर बुधवार को बैठक हुई है। इसके बाद वीरवार सुबह से भाखड़ा नहर में पानी छोड़ा गया है। भाखड़ा हेड से छोड़ने के बाद जिले की सभी नहरों में पानी शनिवार तक पहुंच जाएगा। वहीं एक बार पेयजल के लिए पानी छोड़ा गया है।
-एनके भोला, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग फतेहाबाद।