फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water level started rising again in Jakhal's Rangoi, increased up to two feet

Fatehabad News: जाखल के रंगोई में फिर बढ़ने लगा जलस्तर, दो फिट तक बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Water level started rising again in Jakhal's Rangoi, increased up to two feet
जाखल के गांव शक्करपुरा में रंगोई नाले में जलस्तर को देखने पहुंचे किसान।
फतेहाबाद/जाखल। जाखल से गुजर रहे रंगोई नाले में एक बार फिर पानी का बहाव तेज हो गया है। रंगोई में रविवार रात को दो फुट तक पानी बढ़ गया, जिसके चलते आसपास के ग्रामीणाें में एक बार फिर भय का माहौल पैदा हो गया है। हालांकि जलस्तर अधिक नहीं है और रंगाेई नाले की क्षमता के अनुसार, यह पानी कम है।
विज्ञापन

जाखल के गांव शक्करपुरा से गुजरने वाले रंगोई नाले की क्षमता 12 हजार क्यूसेक है। इसी नाले के तटबंध टूटने के कारण बाढ़ का पानी फतेहाबाद की ओर आया था। फिलहाल रंगोई नाले में पानी का जलस्तर कम था, लेकिन रविवार को पानी का बहाव रंगोई नाले में तेज हो गया। रंगोई नाले में जहां 29 जुलाई को पानी का बहाव 2400 क्यूसेक था, वह रविवार को बढ़कर 2600 क्यूसेक हो गया। वहीं सोमवार को रंगोई नाले में जलस्तर 4 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। जिससे ग्रामीणों में एक बार फिर भय का माहौल पैदा हो गया। शक्करपुरा में ग्रामीण फिलहाल रंगोई लाने पर लगातार पानी के बहाव पर नजर गड़ाये हुए हैं। हालांकि सिंचाई विभाग ने कहा है कि पानी का जलस्तर तो बढ़ा है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। गुहला चीका और खनौरी में पानी का बहाव तेज हुआ था, लेकिन अब वहां पर भी कम होने लगा है। जिससे कि यह पानी आगे निकल जाएगा।
विज्ञापन


ये है घग्गर में पानी की स्थिति
क्षेत्र जलस्तर
गुहला चीका 31116 क्यूसेक
खनौरी 12075 क्यूसेक
चांदपुरा साइफन 13550 क्यूसेक
रंगोई नाला 4000 क्यूसेक
सरहिंद ड्रेन 1389 क्यूसेक

कोट



रंगाई नाले में पानी का बहाव थोड़ा बढ़ा है, लेकिन इसमें घबराने की आवश्यकता नहीं है। पीछे से पानी आया है और रंगोई नाले के तटबंध पहले से ही मजबूत किए हुए हैं। जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संजीव सिंघल, एसडीओ, घग्गर, सिंचाई विभाग, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed