फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water is overflowing from the sewer, shopkeepers blocked the road

Fatehabad News: सीवर से पानी हो रहा ओवरफ्लो, दुकानदारों ने लगाया जाम

Mon, 09 Feb 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Water is overflowing from the sewer, shopkeepers blocked the road
टोहाना में दुकानदारों द्वारा लगाए गएमें फंसे वाहन
टोहाना। चंडीगढ़ रोड पर ऑटो मार्केट के सामने बनी दुकानों के आगे सीवर का गंदा पानी जमा होने से गुस्साए लोगों सोमवार को सुबह साढ़े 10 बजे जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज अजमेर सिंह व जनस्वास्थ्य विभाग के जेई दीपक मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर करीब 40 मिनट बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


इस दौरान दुकानदारों ने कहा कि सीवरेज ओवरफ्लो और पीने के गंदे पानी की सप्लाई समस्या के कारण उन्हें जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन करना पड़ रहा है। वहीं जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के प्रति अपना विरोध जताते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे बड़े आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन








प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लगातार सीवरेज का गंदा पानी दुकानों के आगे जमा होने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही, पीने के पानी में भी गंदा पानी मिलकर आ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकल पाया है। गंदे पानी के कारण इतनी बदबू रहती है कि यहां कोई अधिकारी दस मिनट भी नहीं बैठ सकते हम पूरा दिन यहां रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








प्रदर्शनकारी धर्मवीर, रमेश, सुरजीत व गगन ने बताया कि एक महीने से सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर दुकानों के आगे जमा हो जाता है। इससे ग्राहकों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। इस कारण उनकी दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने घरों में दूध की डेयरियां खोल रखी हैं। इसके चलते गोबर को सीवर में बहाया जाता है। इससे सीवर प्रणाली जाम हो जाती है और दूषित पानी रोड पर जमा हो जाता है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


----------------







डेयरी की समस्या बनी गंभीर



लोगों ने कहा कि शहर में पहले भी डेयरियों से निकलने वाले गोबर की समस्या के चलते लोगों ने जाम लगाया था लेकिन नगर परिषद की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नगर परिषद की ओर से कई बार डेयरी मालिकों को नोटिस देकर खानापूर्ति कर दी जाती है लेकिन खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

टोहाना में दुकानदारों द्वारा लगाए गएमें फंसे वाहन

टोहाना में दुकानदारों द्वारा लगाए गएमें फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed