फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water crisis in the district due to eight days of canal closure, paddy transplantation will be affected

Fatehabad News: जिले में आठ दिनों की नहरबंदी से धान की रोपाई होगी प्रभावित

Fri, 13 Jun 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 13 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in the district due to eight days of canal closure, paddy transplantation will be affected
गांव भोडिया खेड़ा से होकर गुजरने वाली सिरसा मेजर नहर के बंद होने का दृश्य। संवाद
फतेहाबाद। जिले की मुख्य नहर फतेहाबाद ब्रांच को आठ दिनों के लिए बंद करके पानी सिरसा मुख्य ब्रांच में छोड़ दिया है। इससे फतेहाबाद में सिंचाई का संकट छा गया है।
विज्ञापन

सरकार के आदेशानुसार 15 जून से धान की बिजाई शुरू होगी। धान की सीधी बिजाई शुरू हो चुकी है। इससे धान सहित खरीफ की सभी फसलों में सिंचाई की आवश्यकता होने लगी है। लेकिन नहरों में अब पानी नहीं है। इससे अगले कुछ दिनों में पेयजल का संकट भी छा सकता है।
विज्ञापन

हालांकि अभी जिले के सभी जलघरों के टैंक भरे हुए हैं। लेकिन यह पानी अगले 4 से 5 दिनों में खत्म हो जाएगा, जिससे जिले में फिर से पेयजल संकट छा सकता है। बता दें कि जिले में इस बार मार्च महीने के अंत से लेकर 25 मई तक नहर बंदी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पेयजल के लिए जिले की नहरों में बारी-बारी से पानी छोड़ा गया था। लेकिन जिले में सिंचाई का संकट दूर नहीं हो सका। इसके बाद भाखड़ा नहर में फतेहाबाद की मुख्य ब्रांच में 1050 क्यूसेक पानी पेयजल व सिंचाई के लिए छोड़ा गया था। इस पानी को मंगलवार सुबह फिर से बंद कर दिया गया। पानी न होने से फसलें प्रभावित होने लगी हैं। तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण सिंचाई की भी मांग बढ़ गई है।
--
फतेहाबाद की मुख्य ब्रांच में पिछले ढाई माह से पानी किल्लत के चलते केवल एक बार ही खेत की सिंचाई हो पाई। वहीं अब तापमान में बढ़ोतरी होने से व बारिश की कमी चलते फिर से फसलों में सिंचाई की आवश्यकता है। लेकिन नहरों में पानी नहीं है।
-धर्मवीर, किसान।

जमीन का पानी खारा होने के कारण भट्टू क्षेत्र की कृषि पूरी तरह से नहरों के पानी पर निर्भर है। बार-बार नहरी पानी बंद होने से फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।


रायसिंह, किसान।



:: सरकार के आदेशानुसार फतेहाबाद की मुख्य ब्रांच को आठ दिनों के लिए बंद किया गया है। जैसे ही नहर बंदी पूरी हो जाएगी उसके तुरंत बाद पानी छोड़ दिया जाएगा।

नरेश कुमार भोला, कार्यकारी अभिंयता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed