फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water and sewerage bills of 4995 consumers in the city are pending, Public Health Department will cut the connection, notices issued

Fatehabad News: सख्ती... 4995 उपभोक्ताओं के पानी व सीवरेज बिल बकाया, अब काटेंगे कनेक्शन

Tue, 18 Mar 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 18 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Water and sewerage bills of 4995 consumers in the city are pending, Public Health Department will cut the connection, notices issued
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में जनस्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी बकाया बिल को लेकर नेाटस देते हुएसंव
फतेहाबाद। पानी और सीवरेज का बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को विभाग के एसडीओ सतपाल रोज खुद टीम के साथ फील्ड में निकले और उपभोक्ताओं को नोटिस देकर बुधवार तक बिल भरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक शहर फतेहाबाद में 4,995 ऐसे उपभोक्ता हैं जिनका 10 हजार रुपये से ज्यादा बिल बकाया है। इनमें मॉडल टाउन के 67 उपभोक्ता ऐसे हैं जो बिल नहीं भर रहे हैं। शहर के अशोक नगर, शास्त्री नगर, भाटिया कॉलोनी क्षेत्र में एक-एक करोड़ से ज्यादा का बिल बकाया है।
विज्ञापन


-

इन कॉलोनियों में 10 हजार से ज्यादा बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं की संख्या

कॉलोनी उपभोक्ता पानी बिल बकाया

इंद्रपुरा मोहल्ला, शक्तिनगर - 409 70 लाख 18 हजार

रेगर बस्ती, जंडी मोहल्ला, इंदिरा नगर 543 89 लाख 82 हजार

गांधी नगर, जवाहर चौक, तहसील चौक 164 32 लाख

अशोक नगर, शास्त्री नगर 914 1 करोड़ 64 लाख, 98 हजार

डीएसपी रोड, लाजपत नगर 133 26 लाख

भीमा बस्ती 264 51 लाख रुपये

चार मरला कॉलोनी 63 12 लाख रुपये

धर्मशाला रोड 27 5 लाख 46 हजार

भंबाराम कॉलोनी, सतीश कॉलोनी 119 23 लाख रुपये

जीटी रोड, काठमंडी, सूर्या एंक्लेव 289 50 लाख रुपये

जगजीवनपुरा मोहल्ला, योग नगर, श्याम विहार 301 49 लाख रुपये

मातूराम कॉलोनी 367 55 लाख रुपये

शिव नगर, ग्रीन पार्क कॉलोनी, नहर कॉलोनी 69 12 लाख रुपये

अग्रवाल कॉलोनी, भट्टू रोड 82 14 लाख रुपये

मॉडल टाउन 67 19 लाख रुपये

ठाकर बस्ती, कबीर बस्ती 438 83 लाख रुपये

भाटिया कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी 746 1 करोड़ 15 लाख

-

सात करोड़ बिल बकाया, रिकवरी मात्र 70 लाख रुपये

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो शहर में करीब सात करोड़ रुपये का बिल बकाया है। जबकि इस बार रिकवरी मात्र 70 लाख रुपये हुई है। उपभोक्ता पानी का बिल समय पर नहीं भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

बीएसएनएल कार्यालय का 2.69 लाख बिल बकाया

जनस्वास्थ्य विभाग की टीम जिसमें एसडीओ सतपाल रोज, जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली, लीला किशन, बीआरसी शमशेर, विरेंद्र, नीरज, तरुण मेहता बीएसएनएल कार्यालय में पहुंचे। यहां पर टीम जब सीवरेज कनेक्शन काटने लगी तो अधिकारियों ने दो दिन का समय मांगा। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 2.69 लाख रुपये बिल बकाया है। अगर नहीं भरा गया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।


-

पानी व सीवरेज बिल भरने को लेकर लोग गंभीर नहीं है। बकायादारों को नोटिस दिया जा रहा है। अगर बिल नहीं भरा गया तो कनेक्शन काटा जाएगा। अवैध कनेक्शनों को लेकर भी सख्ती की जाएगी।

- सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed