फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ward 7 faces drinking water crisis for two days, residents protest

Fatehabad News: वार्ड-7 में दो दिन से पेयजल संकट, लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 18 Jul 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 18 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ward 7 faces drinking water crisis for two days, residents protest
पानी समस्या को लेकर नारेबाजी करते शहरवासी। संवाद
टोहाना। वार्ड 7 में पिछले दो दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं आने से परेशान लोगों ने शनिवार को जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सिटी थाना के पीछे जैन गली, चोखंडी मोहल्ला, टांगा गली, नया बाजार और चीनी बाजार के निवासियों ने नारेबाजी कर जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पानी की कमी के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। कुछ समय के लिए पानी आया भी तो वह इतना गंदा था कि इस्तेमाल नहीं किया जा सका। पार्षद शंकर मित्तल, सुनील वर्मा, दीपक कटारिया, रिंकू, टीटू, शैली और राजू ने कहा कि दूषित पानी से बच्चों में डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

मजबूरी में लोग पानी उबालकर और फिल्टर कर पी रहे हैं। निवासियों ने आरोप लगाया कि विभाग के जेई विकास कुमार ने दोपहर बाद पानी देने का आश्वासन दिया था लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वार्डवासी जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ दलविंद्र सिंह ने बताया कि जलघर में कार्य चलने के कारण सुबह पानी की समस्या आई थी। उन्होंने कहा कि शाम तक पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed