फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Volvo bus started from Sirsa to Chandigarh, Fatehabad will also get benefit

Fatehabad News: सिरसा से चंडीगढ़ के लिए वाया फतेहाबाद वाॅल्वो बस शुरू

Thu, 20 Mar 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 20 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Volvo bus started from Sirsa to Chandigarh, Fatehabad will also get benefit
सिरसा से चंडीगढ़ जाने वाली वोल्वो बस। रोडवेज
फतेहाबाद। परिवहन विभाग ने चंडीगढ़ से सिरसा के लिए वोल्वो बस की शुरूआत की है। पहली बार इस रूट पर कोई वोल्वो बस चल पाई है। वोल्वो बस चलने से फतेहाबाद जिले के नागरिकों को भी इसका फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन


बस स्टैंड परिसर पर इसकी समय सारणी का पोस्टर भी चस्पा कर दिया गया है। यह बस सिरसा से वाया फतेहाबाद, भूना, उकलाना, नरवाना होकर चंडीगढ़ जाती है। यह बस सिरसा से सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए चलती है। करीब 40 मिनट में यह बस फतेहाबाद पहुंचती है और 10 मिनट ठहराव के बाद 6 बजकर 40 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन


वापसी में चंडीगढ़ से यह बस इसी रूट से दोपहर 3.10 पर सिरसा के लिए रवाना होगी। फतेहाबाद में इसके पहुंचने का समय फिलहाल साढ़े 7 बजे का है। बता दें कि फतेहाबाद से रोजाना करीब 500 लोग चंडीगढ़ या इस फिर रूट पर आवागमन करते हैं। वोल्वो बस शुरू होने से यात्रियों को जहां गर्मी के मौसम में फायदा होगा वहीं रोडवेज के भी राजस्व में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

शाम के समय भी चलनी चाहिए चंडीगढ़ के लिए बस

- फतेहाबाद शहर निवासी हरदीप, पंकज, शुभम, विनोद, सोनू आदि ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से सुबह के समय जो बस चलाई जा रही है वह स्वागतयोग्य है। इससे जिले के लोगों को काफी फायदा हो रहा है। उनकी मांग है कि सुबह के समय काफी बसें जिला मुख्यालय से चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है लेकिन शाम के समय काफी कम बसें चंडीगढ़ के लिए जाती है। इसलिए शाम के समय भी चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू होनी चाहिए।


-----

सिरसा से फतेहाबाद के रास्ते चंडीगढ़ के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू हो गई है। यह बस सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर फतेहाबाद से चलती है। बस शुरू होने से लोगों को काफी फायदा होगा।

- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed