फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   VIP number 2222 sold equal to the price of Alto

ऑल्टो की कीमत के बराबर बिका वीआईपी नंबर 2222

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
VIP number 2222 sold equal to the price of Alto
फतेहाबाद। वाहनों की नई सीरीज एचआर 22टी के वीआईपी नंबरों की मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में बोली लगाई गई। बोली से पहले ही एसडीएम राजेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बोलीदाता फतेहाबाद जिले से होना चाहिए। जिले से बाहर के किसी व्यक्ति को इस सीरिज के वीआईपी नंबर अलॉट नहीं किए जाएंगे। इसके बाद बोली में नई सीरिज के नंबर 2222 के लिए तीन आवेदकों ने आवेदन किया था, जिसमें अवि गिल्होत्रा, प्रिंस मुटरेजा व एक अन्य शामिल रहा। इस नंबर की बोली के लिए रिजर्व प्राइज 50 हजार रुपये रखा गया था, लेकिन यह नंबर सबसे महंगा बिका है। इसके लिए सबसे बड़ी बोली चार लाख 91 हजार रुपये अवि गिल्होत्रा की ओर से लगाई गई। इसके बाद अधिकारियों ने उनको यह नंबर अलॉट कर दिया। इस नंबर की कीमत ऑल्टो कार के बराबर बताई गई है। इसके अलावा अवि गिल्होत्रा ने अपनी स्कूटी के लिए भी वीआईपी नंबर 8888 को 50 हजार रुपये में खरीदा है। 1111 नंबर के लिए हिमांशु व महेश सरपंच ने आवेदन किया था। बोली में 64 हजार रुपये देकर महेश सरपंच ने 1111 नंबर को खरीदा। 7777 नंबर के लिए मुकेश व संदीप ने बोली लगाई। मुकेश ने इस नंबर को 55 हजार रुपये में खरीदा। वीआईपी नंबर 9999 को 71 हजार रुपये की बोली लगाकर हिमांशु ने खरीदा। इसके अलावा 1313 नंबर के लिए भी दो आवेदन आए थे, जो 39 हजार रुपये में खरीदा गया। इसके अलावा 4444 वीआईपी नंबर को एस मुंजाल और वीआईपी नंबर 5555 को दीपक कुमार ने 50-50 हजार रुपये में खरीदा है। एक और नंबर 1000 को राजेश संधू ने 50 हजार रुपये में खरीदा।
विज्ञापन

0001 और 0786 नंबर के लिए नहीं आया कोई आवेदन -
गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा इस बार सबसे महंगा नंबर 0001 रखा गया है। इस वीआईपी नंबर के लिए रिजर्व प्राइज पांच लाख रुपये रखा गया था, लेकिन इसके लिए कोई आवेदन नहीं आया। वहीं, नंबर 0786 के लिए भी कोई आवेदन नहीं आया।
विज्ञापन

वर्जन
वाहनों की नई सीरीज एचआर 22टी शुरू की गई है। मंगलवार को वीआईपी नंबरों की बोली करवाई गई है। वीआईपी नंबर 2222 चार लाख 91 हजार रुपये में बिका है।
- राजेश कुमार, एसडीएम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed