फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers suffering from power shortage Hisar - Chandigarh Road stemware

बिजली की किल्लत से बेहाल ग्रामीणों ने हिसार-चंडीगढ़ रोड किया जाम

Mon, 07 Jul 2014 11:40 PM IST
fatehabad/ tohana
fatehabad/ tohana Updated Mon, 07 Jul 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन

पिछले दो महीने से बिजली की समस्या से जूझ रहे गांव कंहडी के लोगों ने सोमवार सुबह गांव के बस स्टैंड चौक पर जाम लगा दिया। इससे हिसार-चंडीगढ़ रोड बाधित हो गया और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लेकिन ग्रामीणों ने एक न मानी। करीब तीन घंटे बाद निगम के कार्यकारी अभियंता मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को आश्वासन दिया। उसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।

विज्ञापन


जाम लगा रहे किसान मेवा सिंह ने कहा कि गांव में पिछले काफ ी दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है। खेतों में धान की फसल की रोपाई की गई हैं। सरकार कहती है कि आठ घंटे बिजली दी जा रही है, लेकिन यहां मात्र 3 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी उनकी सुनवाई नही कर रहा है। जिसके चलते उन्हें काफ ी  परेशानी होती है।

विज्ञापन


 अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। पूर्व सरपंच सज्जन सिंह ने कहा कि पिछले दो महीने से बिजली की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं। मगर हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी समस्या के चलते उन्होंने जाम लगाया है। अभी धान की फसल लगा रहें हैं। बिजली मात्र दो या तीन घंटे मिल रही है। इससे उनकी फसल सूखती जा रही है। अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुखेदव ने कहा कि हर रोज बिजली की समस्या से हमें निपटना पड़ता है। मगर हमारी कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। मजबूर होकर उन्होंने जाम लगाना पड़ा। समस्या का जल्द हल नहीं हुआ तो हम आगे भी प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक्सईन एसएल गुप्ता ने उन्हें आश्वासन दिया है कि खेताें के लिए 7 घंटे व गांव में रात के समय कोई कट नहीं लगेगा। पूरी मात्रा में बिजली दी जाएगी।


 ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर पर्याप्त बिजली नहीं मिली तो वह फिर जाम लगाएंगे। मालूम हो कि गांव कंहड़ी सहित आधे दर्जन गांव के लोगों की बिजली की समस्या को अमर उजाला ने पिछले दिनों प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed