{"_id":"68ed54d4394f4e367b0bf559","slug":"villagers-stage-protest-over-release-of-accused-in-murder-case-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-142041-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जानलेवा हमले मामले में आरोपियों को छोड़ने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जानलेवा हमले मामले में आरोपियों को छोड़ने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Tue, 14 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
भूना। डूल्ट गांव में पुरानी रंजिश के चलते 45 वर्षीय अंग्रेज सिंह पर पिस्टल, तलवार और डंडों से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों पर हत्या के प्रयास व अवैध हथियार रखने की धाराएं न जोड़ने पर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भूना थाने के बाहर प्रदर्शन कर पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों के अनुसार, घायल अंग्रेज सिंह को पहले भूना अस्पताल लाया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते अग्रोहा मेडिकल और फिर हिसार के निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस को दिए बयान में अंग्रेज सिंह ने बताया कि गुरविंद्र सिंह उर्फ काका, बेअंत सिंह, गुरजीत सिंह, गुरुमंगत सिंह, जजदीप उर्फ जज सहित पांच अज्ञात लोगों ने मिलकर उस पर हमला किया। आरोप है कि पहले पिस्टल कनपटी पर लगाकर जान से मारने की धमकी दी गई, फिर तलवारों और डंडों से बेरहमी से पीटा गया। जांच प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद यदि गंभीर चोटों की पुष्टि होती है तो हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़कर दोबारा गिरफ्तारी की जाएगी।