{"_id":"689b7ce38474ac035a0309d4","slug":"villagers-protested-in-kulan-over-the-fear-of-conversion-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-138484-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कुलां में धर्मांतरण की आशंका पर ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कुलां में धर्मांतरण की आशंका पर ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन
Tue, 12 Aug 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
कुलां में कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों को शांत करवाते हुए पुलिसकर्मीसंवाद
कुलां। रतिया मार्ग पर स्थित फुलकारी पैलेस में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में धर्मांतरण की साजिश की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करते आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला और ग्रामीणों को शांत करवाया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाते हुए 4 लोगों के साथ दो पुलिसकर्मियों व 4 लोगों को कार्यक्रम में अंदर भेजा। सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चले कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पूरा समय पैलेस के बाहर बैठकर पहरेदारी की।
बताया जा रहा है कि ईसाई धर्म के लोगों की ओर से कुलां के समीप निजी पैलेस में प्रस्तावित दो दिवसीय आत्मिक उन्नति सभा का मंगलवार सुबह से आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने धर्मांतरण होने की आशंका जताई थी। इस दौरान ग्रामीणों की ईसाई धर्म के लोगों के साथ कहासुनी भी हुई। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्यक्रम स्थल पर अपनी टीम के साथ पहुंचे टोहाना सदर थाना के प्रभारी शादी राम व कुलां चौकी प्रभारी दलवीर सिंह ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
ग्रामीण अंकित बालोटिया व जगदीश लहरियां ने बताया कि दो तीन दिन पहले ईसाई समुदाय के लोग इस कार्यक्रम को लेकर गांवों में पोस्टर लगा रहे थे। कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन कराने की आशंका को लेकर उन्होंने कुलां चौकी में शिकायत भी दी थी, उसके बावजूद मंगलवार को उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ग्रामीण जितेंद्र कुलां, रमेश पुनिया, मनदीप धारसूल, जीता रसूलपुर, बिल्ला धारसूल खुर्द, सुशील टोहाना, लाली धारसूल, बाजू, भजन लाल बाजिया, राजेंद्र काला व अमित चौहान आदि ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में ये लोग ईसाई धर्म की अच्छाई बताकर, भोले-भाले लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
वहीं टोहाना के सदर थाना प्रभारी शादीराम ने बताया कि ईसाई धर्म के लोगों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से हुआ है। धर्म परिवर्तन कराने की तो ऐसी कोई बात सामने नहीं आईं है। ऐसी कोई गतिविधि सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
आरोप- पानी पीने बाहर आए तो नहीं जाने दिया अंदर
पुलिस ने कार्यक्रम में निगरानी के लिए जिन चार लोगों को परिसर में प्रवेश दिलाया था कुछ समय बाद उनमें से दो व्यक्ति पानी पीने के लिए बाहर आ गए। पानी पीकर जब वे दोबारा अंदर जाने लगे तो गेट पर खड़े बाउंसरों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इसे वहां विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गईं। इस पर वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया।