फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers of Bhodiakheda village protest against liquor shop

Fatehabad: गांव में शराब ठेका खोलने का विरोध, भोडिया खेड़ा के ग्रामीणों ने लगाया धरना

Mon, 18 Jul 2022 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 12:24 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जहां ठेका बनाया गया है, उससे थोड़ी दूरी पर ही आईटीआई है। गांव में रात के अंधेरे में शराब ठेका बना दिया गया जबकि ग्रामीण गांव से बाहर ठेका बनाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
Villagers of Bhodiakheda village protest against liquor shop
शराब ठेके के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

फतेहाबाद जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव भोडियाखेड़ा के ग्रामीण शराब ठेके के विरोध में सोमवार को धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने शराब ठेके को तत्काल गांव से बाहर करने की मांग की है। कुछ ग्रामीण डीसी प्रदीप कुमार से मिलने के लिए लघु सचिवालय भी पहुंचे। मगर उनके कार्यालय में नहीं होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले रामकुमार ने बताया कि गांव में रात के अंधेरे में शराब ठेका बना दिया गया जबकि ग्रामीण गांव से बाहर ठेका बनाने की मांग कर रहे थे। अब जहां ठेका बनाया गया है, उससे कुछ दूरी पर ही आईटीआई भी है। इस कारण माहौल खराब रहने की आशंका है। उन्होंने बताया कि डीईटीसी से आग्रह किया गया है कि गांव से बाहर ठेका करवाया जाए। इस सम्बंध में डीईटीसी वीके शास्त्री का कहना है कि उन्होंने ग्रामीणों से इस विषय पर बातचीत की है। उम्मीद है कि मामले में समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed