{"_id":"68d9783fac39878fa2011adf","slug":"villagers-in-badalgarh-village-were-informed-about-the-ill-effects-of-drug-abuse-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-141175-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव बादलगढ़ में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव बादलगढ़ में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताए
Sun, 28 Sep 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
रतिया। जिला पुलिस की ओर से जिलेभर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत गांव बादलगढ़ में रविवार को नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
एसआई सुंदर मुसाफिर के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। सभा में पंचायत प्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए एसआई सुंदर मुसाफिर ने बताया कि नशा शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक जीवन को बर्बाद कर देता है। नशे की गिरफ्त में आया व्यक्ति सिर्फ खुद ही नहीं टूटता, बल्कि उसका परिवार भी पीड़ित हो जाता है। यह न सिर्फ स्वास्थ्य, बल्कि आर्थिक स्थिति को भी गहरा आघात पहुंचाता है।
कार्यक्रम में स्थानीय एएनएम और आशा वर्कर्स ने भी सहभागिता की और नशे के नुकसान पर प्रकाश डाला। महिलाओं ने गांव को नशा मुक्त बनाने की शपथ लेते हुए युवाओं को इस दिशा में प्रेरित करने का संकल्प लिया। नुक्कड़ सभा के बाद नशा मुक्ति टीम ने गांव में पांच ड्रग पीड़ितों की पहचान की और उनकी काउंसिलिंग कराई गई।