{"_id":"6a396e848c41a1dac30bc4ea","slug":"villagers-distressed-by-power-outages-staged-a-protest-and-blocked-the-road-for-three-and-a-half-hours-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-156135-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रदर्शन कर बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने साढ़े तीन घंटे लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रदर्शन कर बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने साढ़े तीन घंटे लगाया जाम
Mon, 22 Jun 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
दशमेश नगर में जाम लगाए ग्रामीणों को समझाते थाना प्रभारी बीर सिंह
टोहाना। गांव इंदाछोई के खेतों में सिंचाई के लिए बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने दशमेश नगर में बस स्टैंड के पास सड़क पर सुबह लगभग 10 बजे जाम लगाकर नारेबाजी की।
सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी वीर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में बिजली निगम के एसडीओ गौरव यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक बाद जाम समाप्त कर दिया।
प्रदर्शनकारी पूर्व सरपंच जीवन और सुरेश ने बताया कि पिछले 20 दिनों से खेतों में बिजली की गंभीर कटौती हो रही है। तय शेड्यूल के अनुसार, बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के कारण हालात और गंभीर हो गए हैं जिससे खेतों की सिंचाई बाधित हो रही है और फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार कार्यकारी अभियंता और एसडीओ सहित विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। मजबूरी में उन्हें सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा।