फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers demanded to restart the bridges built 7 years ago on Ratia Bhuna road

Fatehabad News: रतिया-भूना मार्ग पर 7 साल पहले बने पुल के शुरू होने का इंतजार

Fri, 21 Mar 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers demanded to restart the bridges built 7 years ago on Ratia Bhuna road
लोक निर्माण विभाग द्वारा 7 वर्ष पूर्व बनाये गए दोनों पुल: संवाद
रतिया। भूना रोड पर मुंशीवाला गांव के पास रत्ताखेड़ा माइनर व रतिया सब ब्रांच माइनर आरडी 24000 पर पुल बन चुका है लेकिन सड़क नहीं बनने से इससे पर वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हो परा रहा है। जिस कारण इस रोड से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


इस सड़क से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। प्रमुख रूप से 10-11 गांवों के ग्रामीणों के आवागमन का यह प्रमुख रास्ता है। इनमें मुंशीवाला, डिग्गी ढाणी, एमपी सोत्तर, कुणाल, धौलू, के ग्रामीण भूना और रतिया की तरफ जाते हैं। हालांकि माइनर पर पहले से ही पुल बना है, जिसका निर्माण सिंचाई विभाग ने करवाया था। समय अनुसार यह अब जर्जर हो चुका है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने नए पुल का निर्माण किया है। पुल तो बन गया है लेकिन इसे जोड़ने वाली करीब 200 से 300 मीटर का टुकड़ा नहीं बना है। जिस कारण इस पर से लोगों का आवागमन शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सिंचाई विभाग इस पुल को जल्द शुरू करने के लेकर लोक निर्माण विभाग को कई बार पत्र लिख चुका है। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता राजेंद्र कुंडू ने बताया कि 20 मार्च को लिखे पत्र में भी इसे जल्द शुरू करवाने की मांग की गई है। अधिकारी के अनुसार इस पुल को शुरू करने की जो भी प्रक्रिया है वो लोक निर्माण विभाग ने करनी है। उसमें जमीन अधिग्रहण से लेकर रोड के निर्माण की प्रक्रिया शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

पिछले 7 साल से कंडम घोषित हो चुके पुल पर से ही आवागमन जारी है। लगता है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। प्रशासन को चाहिए कि इन पुलों को जल्द शुरू करवाया जाए नहीं तो किसान संघर्ष समिति धरना लगाने को मजबूर होना पड़ेगा।

- मनदीप नथवान, प्रदेश अध्यक्ष, किसान संघर्ष समिति।

-------

पुराने पुल तंग और खस्ता होने के कारण इन नए बनाए गया था लेकिन इसके बावजूद भी इनको शुरू नहीं किए जा सका। जिसके चलते पुराने पुलों से वाहन आ-जा रहे हैं। इन पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है इसलिए प्रशासन को इसे जल्द शुरू करवाया जाना चाहिए।

- प्रेम खोखर, ग्रामीण।

---------

लोक निर्माण विभाग ने जिस तरह से नए पुलों का निर्माण करवाया है उसकी जांच होनी चाहिए तथा नए पुलों की सुरक्षा दीवार के कारण ही पिछले कई दिनों से जो हादसे हो रहे हैं उसको देखते हुए उचित व्यवस्था करनी चाहिए तथा जल्द इन नए पुलों को शुरू करना चाहिए।

- परगट सिंह, ग्रामीण।

------



जिला प्रशासन को इन पुलों को सही दिशा में बनवाकर जल्द से जल्द इन ने पुलों को शुरू करवाना चाहिए क्योंकि पुराने पुल काफी कंडम हो चुके हैं तथा उनमें सुरक्षा दीवार भी कई बार टूट चुकी है तथा भारी वाहनों के आवागमन के कारण यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


- गुरलाल सिंह, ग्रामीण।

----

पुलों का निर्माण 7 वर्ष पूर्व बनाई गई ड्राइंग के अनुसार हुआ था। जमीन अधिग्रहण को लेकर कानूनी प्रक्रिया में कुछ अड़चने आई थी, जिस कारण इसे शुरू करने में देरी हो रही है। कुछ कुछ हद तक समस्याएं दूर हो गई हैं जल्द ही इन पुलों को चालू करवाया जाएगा।

- केसी कंबोज, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed