फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers blocked the Bhuna-Tohana road in Buwan

Fatehabad News: बुवान में ग्रामीणों ने भूना-टोहाना रोड किया जाम

Fri, 23 Oct 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 23 Oct 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the Bhuna-Tohana road in Buwan
भूना।बुवान में ग्रामीणों ने भूना-टोहाना रोड पर जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन करते हुए
भूना। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को भूना ब्लॉक में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बिजली और पेयजल संकट से परेशान गांव बुवान के ग्रामीणों ने भूना-टोहाना मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क पर पेड़ों के तने और कटी हुई टहनियां डालकर रास्ता रोक दिया जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बंद पड़ी थी।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने से घरों के कामकाज प्रभावित हो रहे थे। वहीं, पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली के अभाव में दैनिक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। इससे लोगों में रोष बढ़ गया और उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलने पर थाना भूना के थाना अध्यक्ष कंवर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनीं और गांव की बिजली आपूर्ति शुरू करवाई। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और भूना-टोहाना मार्ग पर यातायात बहाल हो गया।
- फोटो नंबर 58
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed