{"_id":"5e0e25248ebc3e87aa2c1f9c","slug":"villagers-beat-up-a-young-man-stealing-school-fatehabad-fatehabad-news-rtk535320086","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में चोरी कर भाग रहे युवक की ग्रामीणों ने की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में चोरी कर भाग रहे युवक की ग्रामीणों ने की धुनाई
विज्ञापन
जाखल। जाखल के गांव कुदनी स्थित राजकीय मिडिल स्कूल को चोरों ने तीसरी बार निशाना बनाया। लेकिन इस बार चोर फरार होने में असफल रहे। घटना गुरुवार शाम की है। स्कूल के ताले तोड़कर चोरी करके भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और धुनाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गांव कुदनी के मिडिल स्कूल के क्लर्क कंवलजीत सिंह ने चोरी की घटना की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज कराई है। कंवलजीत सिंह ने बताया कि 1 जनवरी की शाम 6 बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव वासी ओमप्रकाश व छिंदरपाल ने देखा कि एक युवक गांव के स्कूल की दीवार फांद कर बाहर निकला। उसके पास काफी मात्रा में सामान था। बाइक पर जैसे ही युवक चोरी कर भागने लगा तो उन्होंने उसे काबू कर लिया। काबू किए गए युवक ने स्कूल के अंदर से काफी मात्रा में सामान चोरी कर रखा था। उन्होंने बताया कि यह युवक स्कूल के अंदर खेत के रास्ते दीवार फांद कर घुसा व अंदर कमरे पर लगे तारों को तोड़ कर वहां रखे पंखे, कीमती केबल, दरवाजों पर लगने वाले हैंडल लॉक व अन्य कीमती सामान को चोरी कर भाग रहा था। घटना की सूचना जाखल पुलिस थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान चंद्र दास निवासी लहरा पंजाब हाल निवासी झुग्गी बस्ती बरवाला के रूप में की गई है। युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इससे पहले भी दो बार हो चुकी है चोरी
बता दें कि चोरों ने इससे पहले भी इस स्कूल को दो बार निशाना बनाया है। पिछले साल 25-26 जनवरी की रात को चोर यहां से ताले तोड़कर गैस सिलिंडर, चूल्हे व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। जबकि इससे पहले भी एक बार चोर यहां के ताले तोड़ कर अंदर रखे कंप्यूटर, लैपटॉप, यूपीएस इत्यादि 70 से 80 हजार का कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। लेकिन इन दोनों ही घटनाओं में चोरों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। एएसआई धर्मपाल ने बताया कि काबू किए गए युवक चंद्र दास को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी के सामान को जब्त कर लिया गया है। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत मैं भेज दिया गया है।