{"_id":"6a42aaa124f8188c4206287a","slug":"villagers-are-angry-over-allegations-that-the-power-supply-switch-was-turned-off-and-the-box-locked-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-156552-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिजली सप्लाई का स्विच गिरा ताला लगाने का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिजली सप्लाई का स्विच गिरा ताला लगाने का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी
Mon, 29 Jun 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
बिजली सप्लाई से जुड़े स्विच को नीचे गिराकर उस पर लगाया हुआ ताला।
रतिया। गांव कवलगढ़ के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भानीखेड़ा रोड पर 24 घंटे बिजली सप्लाई से जुड़े स्विच को कुछ ग्रामीणों द्वारा जानबूझकर नीचे गिराकर उस पर ताला लगा दिया जाता है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों बलविंदर,जयराम, अमरीक सहित अन्यों का कहना है कि भानीखेड़ा गांव के कुछ लोग ऐसा इसलिए करते हैं ताकि उनके गांव में वोल्टेज की कमी न आए, जिससे कंवलगढ़ के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों के अनुसार सोमवार शाम को भी कंवलगढ़-भानीखेड़ा रोड पर लगे बिजली लाइन के स्विच को नीचे गिराकर उस पर ताला लगा दिया गया, जिससे कंवलगढ़ में बिजली सप्लाई में दिक्कत आई। सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के एसडीओ को फोन कर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की घटना पहले भी एक-दो बार हो चुकी है लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा ऐसा हुआ और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे बिजली घर के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
बिजली विभाग के शहरी उप मंडल अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि वह मौके पर गए थे। वहां जाकर पता चला कि कुछ ग्रामीणों बिजली के पोल गिरने के मामले को लेकर विवाद हुआ था।