फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers angry over not receiving compensation for damage caused by waterlogging

Fatehabad News: जलभराव से हुए नुकसान पर मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों में रोष

Tue, 05 May 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 05 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over not receiving compensation for damage caused by waterlogging
समैन। गांव भीमेवाला में सेम की समस्या के कारण मकान में दरारें। संवाद
समैन।
विज्ञापन

भीमेवाला और चितैन गांव में पिछले साल बारिश से हुए जलभराव के बाद फसल नुकसान और मकानों में दरार आने पर भी मुआवजा न मिलने से ग्रामीणों में गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि सरकार ने नुकसान की भरपाई का भरोसा दिया था, मगर अब तक राहत नहीं मिली।
भीमेवाला की आबादी करीब दो हजार और चितैन की एक हजार से अधिक है। भीमेवाला में 1400 एकड़ उपजाऊ जमीन है, लेकिन वर्ष 2021 से जलभराव और सेम की समस्या लगातार बनी हुई है। वर्ष 2025 में हालात और बिगड़े, जब जलभराव के कारण लगभग 200 एकड़ में धान, नरमा और बाजरा पूरी तरह नष्ट हो गया। चितैन में भी करीब डेढ़ सौ एकड़ फसल खराब हुई।
विज्ञापन

ग्रामीण अमित, सोनू, वेदप्रकाश, महा सिंह और टेका राम ने बताया कि उन्हें अभी तक किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिली। सामाजिक कार्यकर्ता बलवान सिंह ने बताया कि सेम की समस्या से गांव के 15 से अधिक मकानों में दरारें आ चुकी हैं। कई मकान गिरने की स्थिति में हैं और कुछ परिवारों ने उनमें रहना भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------

जल्द मुआवजा देने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2021 में नुकसान का मुआवजा मिला था, जबकि 2022 में कुछ लोगों तक ही राहत पहुंची। इसके बाद हालात बिगड़ते गए, लेकिन सहायता नहीं मिली। किसान अमित कुमार और रामफल ने बताया कि 2025 में भारी नुकसान हुआ, फिर भी प्रशासन और प्रदेश सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं मिली। ग्रामीणों ने सरकार से मांग रखी है कि फसल नुकसान और मकानों की क्षति का जल्द उचित मुआवजा दिया जाए ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।






-------------

बारिश के जलभराव से बनी सेम की समस्या के कारण गांव के किसान बर्बाद हो चुके हैं। सेम के कारण 15 से अधिक मकानों में दरारें आने से वे गिरने के कगार पर हैं। कुछ लोगों ने इन मकानों में रहना भी छोड़ दिया है। प्रदेश सरकार को जल्द मुआवजा प्रदान कर उनको देनी चाहिए।
- सुरेश कुमार, सरपंच प्रतिनिधि भीमेवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed