फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers angry over non-arrest of coach accused of molestation

Fatehabad News: छेड़छाड़ के आरोपी कोच की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों का रोष

Fri, 10 Jul 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 10 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over non-arrest of coach accused of molestation
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी को ब्लैकमेल करके छेड़छाड़ करने के आरोपी कोच की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीण शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। इस मामले में आरोपी के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन गिरफ्तारी न होने के कारण ग्रामीण और परिवार में काफी रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है, पर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। गिरफ्तारी न होने के कारण ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे हैं। इसके अलावा, आरोपी पीड़ित परिवार पर समझौते के लिए दबाव बना रहा है। आरोपी एक खेल अकादमी चलाता है। आरोपी कोच पिछले करीब दो वर्षों से पीड़ित का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था।
विज्ञापन

घटना का विवरण और धमकी
4 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे जब नाबालिग खिलाड़ी स्कूल से घर लौट रही थी तब आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया था। आरोप है कि कोच ने कहा कि उसने उसके कपड़े बदलते समय का वीडियो बना लिया है। उसने धमकी दी कि यदि वह सरकारी अस्पताल में उससे अकेले नहीं मिली तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed