{"_id":"688cf964024eaee4e2051491","slug":"villagers-angry-due-to-waterlogging-blockade-imposed-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-137850-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जलभराव से ग्रामीणों में रोष, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जलभराव से ग्रामीणों में रोष, लगाया जाम
Fri, 01 Aug 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 01 Aug 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल भराव की समस्या को लेकर धरना लगाकर बैठे ग्रामीण। सोशल मीडिया
फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी में बारिश के बाद जलभराव होने से भड़के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक राजमार्ग पर ही बैठे रहे। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।
वहीं जाम की सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर रास्ता खुलवाया। सरपंच संजय कुमार व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नया जलघर बन रहा है। जिसकी तय समय अवधि बीत चुकी है फिर भी विभागीय अधिकारी ठेकेदार के टेंडर को एक्सटेंशन दे रहे हैं।
अब तो पेयजल सप्लाई के लिए लगाई गई मोटरों के कमरों में भी पानी भर चुका है। अगर ठेकेदार जल्दी निर्माण कार्य पूरा करे तो ही समस्या का समाधान होगा। अब बारिश के कारण टैंकों तक में गंदा पानी भर गया है। इस कारण घरों में दूषित पेयजल की सप्लाई आ रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के पानी के कारण खेतों में सेम की समस्या बनी हुई है। इस कारण उनको दोतरफा मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार व प्रशासन से उनकी समस्या के उचित व स्थायी समाधान की मांग की।
-- --
जनस्वास्थ्य विभाग को दिया अल्टीमेटम
राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने की सूचना पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे जेई पंकज कुमार व पुलिस अधिकारियों ने पब्लिक हेल्थ विभाग के उच्चाधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने मोटर लगाकर जलभराव खत्म करने और सही तरीके से पेयजल सप्लाई दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर फिर भी समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर देंगे।