फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers accused of using inferior material in road construction

Fatehabad News: ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया

Sat, 07 Dec 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 07 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Villagers accused of using inferior material in road construction
गांव शेखूपुर में जारी रोड का निर्माण कार्य। 
फतेहाबाद। गांव शेखुपुर दड़ौली से ढाणी शाक्य बनावाली रोड पर हो रहे निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसके चलते यह सड़क उखड़ रही है। कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को भी कर चुके हैं। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की तरफ से गांव शेखुपुर दड़ौली से ढाणी शाक्य बनावाली के बीच दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क के निर्माण में प्रयोग की जा रही घटिया सामग्री को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क को बनाने के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जा रही है। गोशाला प्रधान साहब राम ,एसएमसी प्रधान जगदीश मालिया, कृष्ण भदरेचा, जोधाराम मांकड़, मंगत राम शाक्य, डॉ. विनोद शाक्य, सुंदर भदरेचा, ओमप्रकाश गेदर आदि ने बताया कि सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही है।
विज्ञापन

वह बार बार उच्चाधिकारियों को भी इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। लोक निर्माण विभाग की जिला प्रशासन के साथ मिली भगत है। जिससे सड़क निर्माण कार्य की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed